फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व में कोरोना: ब्राजील में अब भी हालात बेकाबू, मृतक संख्या एक लाख के करीब

Sun, 09 Aug 2020 01:15 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन/ब्राजीलिया।

सार

  • लेटिन अमेरिकी देश मेक्सिको, पेरु, चिली और कोलंबिया में भी संक्रमण के कई मामले
  • पूरी दुनिया में अब तक 1.95 करोड़ से ज्यादा संक्रमित, 7.24 लाख से ज्यादा की हुई मौत
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमितों का आंकड़ा 1.95 करोड़ को पार कर गया। वहीं अब तक कुल 7.24 लाख से ज्यादा लोग इस महामारी में अपनी जान गंवा चुके हैं। लेटिन अमेरिकी देशों में इसका सबसे बुरा असर है जहां ब्राजील में दो माह बाद भी हालात बेकाबू हैं। देश में मरने वालों की संख्या एक लाख के करीब पहुंच चुकी है जबकि कुल संक्रमित 29.67 लाख के पार हैं।

विज्ञापन


ब्राजील में पिछले 24 घंटे में 50,000 से ज्यादा संक्रमण के नए मामले दर्ज हुए हैं। यहां लापरवाही को संक्रमण फैलने की मुख्य वजह माना जा रहा है। यहां अब भी लोग न तो नियमों का पालन कर रहे हैं और न ही डब्ल्यूएचओ की चेतावनी को गंभीरता से ले रहे हैं। नतीजतन ब्राजील में मरने वालों का आंकड़ा शनिवार को एक लाख के एकदम करीब पहुंच गया।

उधर, लेटिन अमेरिकी देश मेक्सिको, पेरु, चिली व कोलंबिया में भी हालात काबू से बाहर हैं। मेक्सिको में 24 घंटों मे संक्रमण से 794 मौतें हुईं जबकि नए मामले 6,717 आए। देश में अब तक 51 हजार से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। जबकि पेरु में यह आंकड़ा 20 हजार को पार कर गया है। अमेरिका में अब तक 1.64 लाख से ज्यादा लोग महामारी में मारे गए हैं जबकि कुल 50.97 लाख से ज्यादा संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन


पाकिस्तान : संक्रमितों की संख्या 2,83,487 तक पहुंची
पाकिस्तान में पिछले 24 घंटों मे कोरोना के 842 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,83,787 तक पहुंच गई है, जबकि मौत का आंकड़ा 6,071 हो गया है। देश में सबसे अधिक प्रभावित इलाका सिंध और पंजाब है जहां अब तक 1,23,546 और 94,223 लोग संक्रमित पाए गए हैं।

चीन : ब्यूबोनिक प्लेग से एक सप्ताह में दूसरी मौत
चीन जहां कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया था अब वहीं, अब ब्यूबोनिक प्लेग से एक सप्ताह में दूसरी मौत हो गई है। स्वास्थ्य आयोग ने कहा कि जिस क्षेत्र में यह संक्रमित व्यक्ति रहता था उसे सील कर दिया गया है और सात करीबियों को मेडिकल निगरानी में रखा गया है। इसके बाद इन सभी लोगों का प्लेग टेस्ट नेगेटिव पाया गया है और उनमें कोई लक्षण नहीं दिख रहा है। 

पांच नहीं, आठ दिनों में रंग दिखाता है कोरोना
कोरोना से संक्रमित होने के बाद पहला लक्षण आठ दिनों में दिखना शुरू होता है, जबकि पहले इसके लिए 4-5 दिन बताया गया था। एक ‘जर्नल साइंस एडवांसेज’ में प्रकाशित नए शोध के अनुसार, पहले बताए गए अवधि की तुलना में संक्रमितों में लक्षण आने की शुरुआत बाद में होती है। शोध में उन लोगों को भी शामिल किया गया जो चीन के वुहान शहर से निकले और जिनमें काफी हल्के लक्षण थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें