फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया में अब तक 1.19 करोड़ कोरोना संक्रमित, 5.45 लाख की गई जान

Wed, 08 Jul 2020 03:29 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

दुनिया में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है। वर्ल्डोमीटर के मुताबिक विश्व में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या अब 1.19 करोड़ पार हो चुकी है जबकि 5.45 लाख से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इस बीच, पहले से आर्थिक तंगहाली का शिकार पाकिस्तान अब और भी बुरे हाल में है। यहां 50 फीसदी लोगों की या तो नौकरी चली गई है अथवा वेतन कम हो गए हैं। जबकि ब्राजील में अब भी हालात खराब हैं। 

विज्ञापन


डन एंड ब्रैडस्ट्रीट (डी एंड बी) पाकिस्तान और गैलप पाकिस्तान की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि कोरोना वायरस के चलते देश में 50 फीसदी से ज्यादा लोगों की नौकरियों पर संकट मंडराया है। सर्वे में 1,200 लोगों को शामिल किया गया। इनमें करीब 18 फीसदी ने बताया कि लॉकडाउन के चलते उन्हें नौकरी से निकाला गया है। जबकि 59 फीसदी लोगों ने आशंका जताई कि उनकी नौकरी कभी भी जा सकती है।

दूसरी तरफ ब्राजील में पिछले 24 घंटों में महामारी से करीब 620 लोगों की मौत हो गई। इसी के साथ देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 65 हजार पार हो गई। देश में पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 20,229 नए मामले दर्ज हुए जबकि अब तक 16.23 से ज्यादा लोग महामारी की चपेट में आ चुके हैं। ब्राजील कोरोना से प्रभावित होने और इसके कारण होने वाली मौतों के मामले में अमेरिका के बाद दूसरे नंबर पर है।

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया में अगले छह सप्ताह के लिए बढ़ा लॉकडाउन

ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न समेत विभिन्न क्षेत्रों में लॉकडाउन फिर से लागू कर दिया गया है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 191 नए मामले सामने आने के बाद यह निर्णय लिया गया है, जिसके मुताबिक मेलबर्न समेत विक्टोरिया राज्य के कई कस्बों में लॉकडाउन 6 सप्ताह के लिए फिर से लागू कर दिया गया है।

ब्राजील के राष्ट्रपति बोलसोनारो कोरोना पॉजिटिव
ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो की कोविड-19 की जांच की गई है। फेफड़ों का ‘एक्स-रे’ कराने के बाद उनकी यह जांच की गई। उन्होंने कोरोना वायरस संक्रमण के लक्षण के बारे में नहीं बताया। ब्राजील के राष्ट्रपति कार्यालय ने एक बयान में कहा कि जांच की रिपोर्ट आना बाकी है। हालांकि बाद में आई रिपोर्ट में वह पॉजिटिव पाए गए।
विज्ञापन

पाकिस्तान में 2600 नए मामले

पाकिस्तान में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस के 2,691 नए मामले सामने आए हैं और 77 लोगों की मौत हो गई। देश  में मरीजों की संख्या 2,34,508 हो गई है और 4,839 लोग संक्रमण से जान गंवा चुके हैं।

चीन : बीजिंग में बीते एक महीने में पहली बार नए मामले नहीं
बीजिंग में बीते एक महीने में पहली बार मंगलवार को कोई नया मामला सामने नहीं आया। जून के पहले सप्ताह में यहां के शिनफैडी होलसेल मार्केट में नए मामले मिले थे। इसके बाद से अब तक 335 लोग संक्रमित मिले हैं। नया क्लस्टर मिलने के बाद संक्रमण का दूसरा चरण शुरू होने का डर था। इस बीच, वहां पर मंगलवार को नेशनल कॉलेज परीक्षा को मंजूरी दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें