फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूयॉर्क में वेंटिलेटर पर 80 फीसदी मरीजों की मौत, यूरोप में कोरोना ने मचाई तबाही

Sat, 11 Apr 2020 06:06 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : PTI
विज्ञापन

दुनिया के सभी देशों के मुकाबले अमेरिका इस समय कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा प्रकोप झेल रहा है। पिछले 24 घंटे में यहां दो हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका में संक्रमित मरीजों की संख्या किसी भी देश के मुकाबले सबसे ज्यादा है। 

विज्ञापन


नया विकल्प तलाश रहे डॉक्टर
अमेरिका के न्यूयॉर्क में वेंटिलेटर पर रखे जा रहे कोरोना वायरस के संक्रमित मरीजों में से 80 फीसदी की मौत हो रही है जिसकी वजह से डॉक्टरों की चिंता बढ़ गई है। न्यूयार्क की डॉक्टर नेगिन ने कहा कि जिन मरीजों को निमोनिया है उनको तो वेंटिलेटर फायदा कर रहा है, लेकिन कोरोना संक्रमित मरीजों को ये नुकसान पहुंचा रहा है। अब डॉक्टर वेंटिलेटर का विकल्प तलाशने में लग गए हैं। 

नाक में ट्यूब डालकर दिया जा रहा ऑक्सीजन
मरीजों को वेंटिलेटर पर भेजने कि बजाय डॉक्टर उनकी नाक में ट्यूब डालकर ऑक्सीजन दे रहे हैं। कुछ डॉक्टर तो मरीजों को ऑक्सीजन में नाइट्रिक ऑक्सीजन मिलाकर दे रहे हैं ताकि उनके खून का बहाव बढ़ाया जा सके। वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी के मेडिकल स्कूल की क्रिटिकल केयर स्पेशियलिस्ट डॉक्टर टिफनी ऑस्बर्न का कहना है कि वेंटिलेटर से मरीजों के फेफड़ों को नुकसान पहुंच सकता है। 
विज्ञापन


बिना किसी सलाह के हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन ले रहे लोग
इस समय न्यूयॉर्क के लोग कोरोना वायरस से इस कदर दहशत में हैं कि वो डॉक्टर के परामर्श के बिना मलेरिया की रोकथाम वाली दवा हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन ले रहे हैं। फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक 18 मार्च से छह अप्रैल के बीच इस दवा का उपयोग दोगुना बढ़ा है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर मधुमेह रोगी इस दवा को खाते हैं तो यह उनके लिए जहर का काम करती है। 

यूरोप में कोरोना ने मचाई तबाही
ब्रिटेन में पिछले 24 घंटों में कोरोना से 980 लोगों की मौत हो चुकी है। यह यूरोप में कोरोना वायरस से एक दिन में होने वाली सबसे ज्यादा मौतें हैं। ब्रिटेन में अभी तक कुल 8,958 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 70,783 लोग संक्रमित हैं। सरकार ने लोगों से घरों में रहने की अपील की है।

वहीं, इटली में एक दिन में सर्वाधिक 919 और स्पेन में 950 लोगों की मौत हुई है। इंग्लैंड में 866 लोग कोरोना वायरस की वजह से जान गंवा चुके हैं। स्कॉटलैंड में 48, वेल्स में 29 और नॉर्दर्न आयरलैंड में 10 लोगों की मौत हुई है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें