फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: भारत को जल्द मिलेगी मॉडर्ना की वैक्सीन, जानिए कितने में पड़ेगा एक टीका

Sun, 22 Nov 2020 10:36 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, फ्रैंकफर्ट
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन (फाइल फोटो) - फोटो : iStock
विज्ञापन

कोरोना वायरस भारत में ही नहीं पूरी दुनिया में कहर बरपा रहा है। ऐसे में वायरस के इलाज के लिए कई टीकों पर काम चल रहा है। इसी बीच कई कंपनियों ने टीका बना लेने का दावा किया है। ऐसी ही एक कंपनी है अमेरिका की मॉडर्ना। कंपनी का दावा है कि यह वैक्सीन कोरोना वायरस पर 94.5 फीसदी असरदार है। भारत भी वैक्सीन के लिए मॉडर्ना के संपर्क में है। कंपनी के सीईओ स्टीफन बैंसल ने शनिवार को कहा कि खुराक के हिसाब से एक वैक्सीन के लिए केंद्र सरकार को 25-37 डॉलर (1,854.07- 2,744.02 रुपये) की राशि का भुगतान करना पड़ेगा।

विज्ञापन


स्टीफन ने कहा, 'हमारे टीके की कीमत फ्लू टीके के बराबर है, जो 10-50 डॉलर (741.63-3,708.13 रुपये) के बीच है।' सोमवार को वार्ता में शामिल यूरोपीय संघ के एक अधिकारी ने कहा कि यूरोपीय आयोग अपने वैक्सीन की लाखों खुराक की 25 डॉलर (1,854.07) प्रति खुराक से कम कीमत पर आपूर्ति के लिए मॉडर्ना के साथ सौदा करना चाहता था।

यह भी पढ़ें- अमेरिका: साल के अंत तक कोरोना वैक्सीन की उपलब्ध होंगी चार करोड़ खुराकें
विज्ञापन


बैंसल ने कहा, 'अभी तक किसी पर भी हस्ताक्षर नहीं किए गए हैं, लेकिन हम यूरोपीय संघ आयोग के साथ एक समझौता करने के करीब हैं। हम यूरोप को वैक्सीन देना चाहते हैं और इसके लिए रचनात्मक बातचीत कर रहे हैं।' उन्होंने कहा कि अनुबंध तैयार होने में केवल कुछ दिनों का समय लगेगा।
विज्ञापन


94.5 प्रतिशत कामयाब है वैक्सीन
मॉडर्ना ने कहा है तीसरे चरण के क्लिनिकल ट्रॉयल के अंतरिम डाटा के आधार पर वैक्सीन 94.5 प्रतिशत तक कोविड-19 को रोकने में प्रभावी है। इसके साथ ही यह दूसरी ऐसी वैक्सीन डेवलपर बन गई है, जिसके टीके के नतीजे किसी भी कंपनी से ज्यादा हैं। मॉडर्ना की वैक्सीन फाइजर और बायोएनटेक के बाद आई है। एमआरएनए-1273 नाम से विकसित किए गए इस टीके को जल्द ही बाजार में उतारने की तैयारी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें