फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व में संक्रमितों की संख्या 1.50 करोड़ के पार, 91.39 लाख लोग ठीक हुए

Thu, 23 Jul 2020 03:05 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

दुनिया में कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। विश्व में बुधवार तक कुल 1.51 करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं जबकि मृतकों की संख्या 6.20 लाख के पार जा चुकी है। हालांकि इस महामारी से दुनिया में अब तक कुल 91.39 लाख लोग अस्पतालों से ठीक होकर घर भी जा चुके हैं।

विज्ञापन


ताजा जानकारी के मुताबिक, दुनिया भर में अभी 63,785 मरीजों की हालत काफी गंभीर है। अमेरिका और ब्राजील में वायरस ने सबसे ज्यादा कहर बरपाया है। अमेरिका में जहां संक्रमितों की संख्या 40 लाख पार हो चुकी है, वहीं अब तक 1.44 लाख लोग अपनी जान भी गंवा चुके हैं। ब्राजील में हालात इतने बदतर हैं कि कोरोना से मारे जाने वाले रोगियों के लिए ताबूतों की कमी हो रही है।

यहां के कब्रिस्तानों में सामूहिक तौर पर दफनाए जाने वाले शवों के लिए भी जगह कम पड़ रही है। देश में अब तक 81 हजार से ज्यादा लोग पिछले डेढ़ माह में मारे जा चुके हैं, जबकि संक्रमितों की संख्या 21.66 लाख को पार कर गई है। मेक्सिको में पिछले 24 घंटे में 915 मौतों के साथ कुल 40 हजार से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। देश में पिछले 24 घंटे में 6,859 नए मामले भी मिले हैं।

विज्ञापन

नेपाल में खुला लॉकडाउन, अनलॉक हुआ जीवन

नेपाल में बुधवार को लॉकडाउन खत्म होने के साथ अनलॉक शुरू हो गया है। सामान्य जिंदगी एक बार फिर पटरी पर आ गई है। फिलहाल अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को खोलने के सिलसिले में कोई निर्णय नहीं लिया गया है। मंगलवार दोपहर स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रस्ताव पर गौर करते हुए नेपाल सरकार ने लॉकडाउन को खोलने का आदेश दिया था।

पाकिस्तान: 1332 नए मामले
पाकिस्तान में बुधवार को कोरोना वायरस के 1,332 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 2,67,428 हो गई है। हालांकि, स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले ढाई महीने में लोगों के संक्रमित होने का यह सबसे कम आंकड़ा है। वहीं, पिछले 24 घंटे में 38 मरीजों की मौत भी हुई है। इससे देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 5,677 हो गई है।
विज्ञापन

बेहतर होने से पूर्व बदतर हो सकता है संकट : ट्रंप

अमेरिका में कोरोना संक्रमण के रोजाना सामने आ रहे नए मामलों के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेताया है कि यहां के हालात और बुरे हो सकते हैं। यहां रोजाना करीब 70,000 मामले सामने आ रहे हैं। बता दें कि इससे पहले तक ट्रंप यह दावा करते रहे हैं कि कोरोना खुद चला जाएगा। उन्होंने प्रेस ब्रीफिंग में मास्क पहनने की अपील करते हुए कहा कि इसका असर होगा। हालांकि उन्होंने खुद मास्क नहीं पहना था।

वैक्सीन पर चीन के साथ काम कर सकते हैं
चीन-अमेरिका में विवाद के बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने चीन और दूसरे देशों के साथ कोरोना वैक्सीन बनाने की इच्छा जताई है। ट्रंप ने कहा कि जो भी हमारे लिए कोरोना वैक्सीन का अच्छा और बेहतरीन परिणाम लेकर आएगा, हम उसके साथ काम करने को तैयार हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें