फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोनाल्ड ट्रंप से हाथ मिलाने वाले नेता का निकला कोरोना कनेक्शन, अमेरिका में हड़कंप

Mon, 09 Mar 2020 03:01 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप से हाथ मिलाते रिपब्लिकन नेता - फोटो : Social media
विज्ञापन

डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी रिपब्लिकन के कंजरवेटिव पोलिटिकल एक्शन कांफ्रेंस के अध्यक्ष मैट श्लाप ने दावा किया है कि वे अमेरिकी राष्ट्रपति से हाथ मिलाने के पहले कोरोनावायरस से पीड़ित व्यक्ति से संपर्क में थे। उनके इस खुलासे से अमेरिका में हड़कंप मच गया है। 

विज्ञापन


मैट श्लाप ने कहा कि उन्होंने कोरोनावायरस से पीड़ित एक व्यक्ति के साथ बातचीत की थी। उन्होंने यह भी कहा कि वह स्वस्थ महसूस कर रहे हैं।  मैट श्लाप ने कहा कि उन्होंने कंजरवेटिव पोलिटिकल एक्शन कांफ्रेंस के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप, उनकी बेटी इवांका और उनके पति जारेड कुशनर और लारा ट्रंप के साथ बातचीत की।

बताया जा रहा है कि अमेरिका में शीर्ष राजनीतिक कंजर्वेटिव्स के एक सम्मेलन में शरीक हुआ एक व्यक्ति कोरोनावायरस से संक्रमित था। उससे मैट श्लाप ने बातचीत की थी। इस सम्मेलन में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उपराष्ट्रपति माइक पेंस भी शामिल हुए थे। अधिकारियों ने बताया कि कंजर्वेटिव पॉलिटिकल एक्शन कान्फ्रेंस (सीपीएसी) राजनीतिक कंजर्वेटिव्स की देश की सबसे बड़ी वार्षिक जनसभा है जिसमें हजारों लोग शामिल होते हैं। 
विज्ञापन


वाशिंगटन के समीप 26-29 फरवरी को हुए इस कार्यक्रम में ट्रंप और पेंस के अलावा कई कैबिनेट सदस्य और व्हाइट हाउस के शीर्ष अधिकारी शामिल हुए थे। कार्यक्रम के आयोजक अमेरिकन कंजर्वेटिव यूनियन ने रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र के हवाले से शनिवार को ट्वीट किया, ‘यह वायरस सम्मेलन से पहले फैला था। न्यू जर्सी के एक अस्पताल ने व्यक्ति की जांच की और पॉजिटिव नतीजे की घोषणा की।’

इस व्यक्ति को अलग रखा गया है और वह न्यूजर्सी में चिकित्सीय देखभाल में है। बयान में कहा गया है, इस व्यक्ति का राष्ट्रपति या उपराष्ट्रपति से कोई संपर्क नहीं था और वह मुख्य सभागार में कार्यक्रमों में शामिल नहीं हुआ। हालांकि यूनियन के चेयरमैन मैट श्कैल्प ने द वाशिंगटन पोस्ट को बताया कि उन्होंने कार्यक्रम में संक्रमित व्यक्ति से बातचीत की थी और सम्मेलन के आखिरी दिन मंच पर ट्रंप से हाथ भी मिलाया था।

कोरोनावायरस के व्हाइट हाउस के पास पहुंचने के बारे में पूछे जाने पर ट्रंप ने कहा, ‘मैं चिंतित नहीं हूं।’ उन्होंने कहा कि कोरोनावायरस के फैलने के बावजूद उनके पुन: चुनाव अभियान की रैलियां जारी रहेंगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें