फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका के टेक्सास में बाजार फिर बंद, विश्व में संक्रमण के मामले 98 लाख के पार

Sat, 27 Jun 2020 03:13 AM IST
योगेश साहू न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन/ह्यूस्टन। 

सार

  • अमेरिकी राज्य अलबामा, मिसौरी, मोंटाना और यूटा में भी अर्थव्यवस्था खोलने के बाद मामले बढ़े
  • दुनिया में मरने वालों की संख्या भी 4.95 लाख से ज्यादा हो गई है
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, शुक्रवार को संक्रमण का आंकड़ा 98 लाख के पार चला गया, जबकि मरने वालों की संख्या 4.95 लाख से ज्यादा हो गई। इस बीच, अमेरिका में अर्थव्यवस्था खोलने की घोषणा के ठीक कुछ दिन बाद टेक्सास में रिओपनिंग प्रक्रिया रोक दी गई है।

विज्ञापन


यहां कारोबार खोलने के 55 दिन बाद कोरोना के कई मामले सामने आए जिसके चलते गवर्नर ग्रेग एबॉट ने यह घोषणा की। टेक्सास अमेरिका का बेहद अहम राज्य है। यहां के गवर्नर ने कहा, जिन शॉपिंग मॉल, रेस्तरां, बार, जिम और दूसरे व्यवसायों को खोल दिया गया था, वहां संक्रमण के कई मामले आए हैं।

उन्होंने दक्षिण और पश्चिमी इलाकों में सामाजिक दूरी बहाल करने की चेतावनी दी है। उधर, देश में 36,975 नए मामलों के साथ नया उच्च बिंदु दर्ज किया गया है। कई राज्यों में अर्थव्यवस्था खोलने की कोशिशों के बीच अलबामा, मिसौरी, मोंटाना और यूटा में लगातार मामले बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन


अमेरिकी रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र के निदेशक डॉ. रॉर्ट रेडफील्ड ने कहा है कि अमेरिका में जो लोग कोरोना संक्रमित हैं वास्तव में वे 23 लाख मामलों की तुलना में करीब 10 गुना अधिक रिपोर्ट किए गए हैं। उन्होंने कहा कि हम प्रकोप के बारे में संभवत: अब तक सिर्फ 10 फीसदी को ही पहचान पाए हैं।

महामारी की दवा के छह संभावित लक्ष्य पहचाने

कोविड-19 केे गंभीर मरीजों में रोग प्रतिरक्षा का आकलन कर, वैज्ञानिकों ने छह अणुओं के अनोखे पैटर्न की पहचान की है, जिसका इस्तेमाल बीमारी के लिए चिकित्सीय लक्ष्यों (जीव में मौजूद ऐसी जगह जहां दवा या पदार्थ सीधे पहुंचाया जा सके) के रूप में किया जा सकता है।

ब्रिटेन के लॉसन स्वास्थ्य अनुसंधान संस्थान के अनुसंधानकर्ताओं के आकलन के आधार पर वैज्ञानिकों ने आईसीयू में भर्ती मरीजों के खून में छह शीर्ष अणु पाए जो मरीजों को उन लोगों से अलग करते हैं, जिनको यह बीमारी नहीं है।

कुछ कोविड-19 मरीजों का रोग प्रतिरक्षा तंत्र वायरस के खिलाफ ज्यादा प्रतिक्रिया देता है और ‘साइटोकिन तूफान’ (एक गंभीर प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया जिसमें शरीर बहुत जल्दी खून में बहुत अधिक मात्रा में साइटोकिन छोड़ता है) पैदा होता है जिसमें शरीर के प्राकृतिक सूजन संबंधी अणु का बढ़ा हुआ स्तर स्वस्थ कोशिकाएं घटाता है।

अमेरिका में मृतकों को गलत ढंग से कर दिया 1.4 अरब डॉलर का भुगतान

अमेरिका में करीब 11 लाख लोगों को दिया गया कोरोना वायरस राहत राशि का भुगतान मृतक लोगों को कर दिया गया है। अमेरिका के एक सरकारी निगरानीकर्ता की रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। रिपोर्ट में भुगतान की यह राशि करीब 1.4 अरब डॉलर बताई गई।

करदाताओं के फंड को कानूनी व राजनीतिक रूप से लटका देने का यह ताजा मामला सामने आया है। अब भारी त्रुटियों को तेजी से दूर किया जा रहा है। सरकारी जवाबदेही कार्यालय, कांग्रेस की लेखा समिति ने अपनी रिपोर्ट में मृत करदाताओं को गलत भुगतान की संख्या का हवाला दिया।

पाकिस्तान : एक माह बाद संक्रमण के सबसे कम मामले

पाकिस्तान में करीब एक माह बाद शुक्रवार को कोरोना वायरस के एक दिन में सबसे कम 2,775 मामले दर्ज किए गए। पिछले 24 घंटों में महामारी से 59 लोगों की मौत हुई जिसके बाद मृतक संख्या 3,962 हो गई है। देश में संक्रमण के कुल मामले 1,95,745 हो गए हैं। एक दिन में सबसे ज्यादा 6,825 नए मामले 13 जून को सामने आए थे। वहीं 29 मई को, देश में सबसे कम 2,429 मामले सामने आए थे।
विज्ञापन

रूस : 6.2 लाख के पार हुआ संक्रमण का आंकड़ा

रूस में पिछले 24 घंटे में 6,800 मरीजों के पाए जाने के बाद संक्रमितों का कुल आंकड़ा 6.20 लाख से ऊपर जा पहुंचा है। इनमें से 1,941 ऐसे नए मामले आए हैं जिनमें नैदानिक रूप से कोरोना के लक्षण नहीं हैं। नए मामलों में मॉस्को में 813, मॉस्को के आसपास 390 और खांटी-मानसी स्वायत्त क्षेत्र में 295 मामले दर्ज किए गए। देश में कुल मौतें अब 8,781 हो गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें