ब्रिटेन में कोरोना वायरस महामारी के कारण लागू लॉकडाउन के दौरान सरकार के वेतन सहायता योजना के कारण बेरोजगारी को काबू में रखने में मदद मिली है। मार्च से मई के बीच देश की बेरोजगारी दर 3.9 प्रतिशत थी, जो इससे पिछली तिमाही के लगभग समान ही है।
इससे ऐसा लगता है कि ब्रिटिश अर्थव्यवस्था ने उस अवधि के दौरान सदी के सबसे बड़े संकुचन को खत्म कर दिया है। ब्रिटेन में सरकार उन कर्मचारियों के वेतन के अधिकतर हिस्से का भुगतान कर रही है, जिनकी छंटनी नहीं की गई है।
अमेरिकन एयरलाइंस की चेतावनी, 25000 की जा सकती है नौकरी
अमेरिकन एयरलाइंस ने लगभग 25,000 कर्मचारियों को सूचित किया है कि कोरोना वायरस महामारी के चलते हवाई यात्रा की मांग में भारी कमी के कारण अक्तूबर में उनकी नौकरियों को खत्म किया जा सकता है। अमेरिका के शीर्ष अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि यदि पर्याप्त संख्या में श्रमिक दो साल तक के लिए आंशिक भुगतान के साथ अवकाश ले लेते हैं, तो यह छंटनी कम हो सकती है।
पाकिस्तान में पिछले 24 घंटे में 2,145 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए जिसके बाद बृहस्पतिवार को संक्रमण के कुल मामले बढ़ कर 2,57,914 हो गए। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय के अनुसार अब तक देश में कोविड-19 के 1,78,737 मरीज ठीक हो चुके हैं। बुधवार को 40 और मरीजों की मौत हुई है, इसके बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,426 हो गई।