ब्रिटेन में कोरोना वायरस महामारी के कारण लागू लॉकडाउन के दौरान सरकार के वेतन सहायता योजना के कारण बेरोजगारी को काबू में रखने में मदद मिली है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने गुरुवार को कहा कि मार्च और मई के बीच तीन महीनों में देश की बेरोजगारी दर 3.9 प्रतिशत थी, जो इससे पिछली तिमाही के लगभग समान ही है।
इससे ऐसा लगता है कि ब्रिटिश अर्थव्यवस्था ने उस अवधि के दौरान सदी के सबसे बड़े संकुचन को खत्म कर दिया है। ब्रिटेन में सरकार उन कर्मचारियों के वेतन के अधिकतर हिस्से का भुगतान कर रही है, जिनकी छंटनी नहीं की गई है।
इस कार्यक्रम का करीब 12 लाख नियोक्ताओं ने फायदा उठाया है, इससे 94 लाख लोगों को अपनी नौकरी बचाने में मदद मिली, और इसके लिए सरकार को करीब 28.7 अरब पाउंड (36 अरब डॉलर) चुकाने पड़े।