फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनियाभर में कोरोना का कहर जारी, आठ करोड़ की आबादी वाले ईरान में ढाई करोड़ लोग हो सकते हैं संक्रमित

Sat, 18 Jul 2020 10:55 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : PTI
विज्ञापन

दुनियाभर में कोरोना वायरस महामारी का कहर जारी है। इस जानलेवा बीमारी से अब तक दुनिया में एक करोड़ 42 लाख 16 हजार लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 84 लाख 89 हजार ठीक हो चुके हैं और करीब छह लाख लोगों की जान जा चुकी है। आठ करोड़ की आबादी वाले ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने शनिवार को कहा कि आने वाले दिनों में देश में संक्रमण के 2.5 करोड़ मामले हो सकते हैं, जबकि 3.5 करोड़ लोगों के संक्रमित होने का खतरा है।

विज्ञापन


यह आंकड़े ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय की नई रिपोर्ट पर आधारित हैं। वैसे ईरान में फिलहाल दो लाख 71 हजार 606 लोग संक्रमित हैं, जो राष्ट्रपति द्वारा बताए गए आंकड़े से काफी कम हैं। वहीं, साइंटिफिक रिपोर्ट जरनल में प्रकाशित एक स्टडी में कहा गया है कि कोरोना वायरस का संक्रमण मच्छरों से इंसानों में नहीं फैलता। डब्ल्यूएचओ ने भी इस स्टडी का हवाला देते हुए कहा है कि मच्छर इंसानों में संक्रमण नहीं फैला सकते हैं।

इंडोनेशिया में चीन से ज्यादा हुए मरीज
इंडोनेशिया में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या चीन से ज्यादा हो गई है। चीन में कोरोना के 83,644 मामले हैं, वहीं इंडोनेशिया में 84,882 मरीज हैं। हालांकि, मौतों के आंकड़े अभी भी चीन से कम हैं। इंडोनेशिया में अब तक 4016 जानें गईं हैं, जबकि चीन में 4634 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन


अमेरिका में दूसरे दिन भी कोरोना के 70 हजार नए मामले
अमेरिका में शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी कोरोना के 70 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए। जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, शुक्रवार को यहां 71 हजार 600 मामले सामने आए। इससे पहले गुरुवार को यहां रिकार्ड 77 हजार 255 नए मामले सामने आए थे। बीते एक हफ्ते से हर दिन 60 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं।

अर्जेंटीना ने दो अगस्त तक बढ़ाया लॉकडाउन 
अर्जेंटीना ने दो अगस्त तक लॉकडाउन बढ़ा दिया है। राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडेज ने शनिवार को इसका एलान किया। उन्होंने कहा कि देश में संक्रमण के मामले कम करने के लिए यह फैसला किया गया। हम सामान्य स्थिति में लौटने की कोशिश करेंगे, लेकिन इसके लिए विशेष सावधानी बरतने की जरूरत हैं। 

विज्ञापन

पाकिस्तान में संक्रमितों का आंकड़ा 2.5 लाख के पार

पाकिस्तान में शनिवार को कोरोना के 1918 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा 2 लाख 61 हजार 917 हो गया। यहां सिंध राज्य में सबसे ज्यादा 1 लाख 11 हजार 238 लोग संक्रमित मिले हैं।

इन 10 देशों में कोरोना का सबसे ज्यादा कहर
  • अमेरिका में 37,70,138     मरीज हैं, 1,42,065 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 17,41,398 मरीज ठीक हो चुके हैं।
  • ब्राजील में 20,48,697 मरीज हैं, 77,932 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 13,66,775 मरीज ठीक हो चुके हैं।
  • भारत में 10,40,948 मरीज हैं, 26,295 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 6,54,193 मरीज ठीक हो चुके हैं।
  • रूस में 7,65,437 मरीज हैं, 12,247 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 5,46,863 मरीज ठीक हो चुके हैं।
  • पेरू में 3,45,537 मरीज हैं, 12,799     लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 2,33,982 मरीज ठीक हो चुके हैं।
  • दक्षिण अफ्रीका में 3,37,594 मरीज हैं, 4,804 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 1,78,183 मरीज ठीक हो चुके हैं।
  • मैक्सिको में 3,31,298    मरीज हैं, 38,310 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 2,08,436 मरीज ठीक हो चुके हैं।
  • चिली में 3,26,539 मरीज हैं, 8,347 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 2,96,814 मरीज ठीक हो चुके हैं।
  • स्पेन में 3,07,335 मरीज हैं, 28,420 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि ठीक होने वाले मरीजों की कोई जानकारी नहीं है।
  • ब्रिटेन में 2,93,239 मरीज हैं, 45,233 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि जबकि ठीक होने वाले मरीजों की कोई जानकारी नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें