फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया में संक्रमित 1.6 करोड़ के पार, अब तक 6.5 लाख की मौत, जानिए और देशों का हाल

Mon, 27 Jul 2020 05:35 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
coronavirus in world - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन
दुनिया में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1.6 करोड़ के पार पहुंच गई है। कोरोना पर नजर रखने वाली जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, संक्रमण के सबसे अधिक 43 लाख मामले अमेरिका में हैं। इसके बाद लगभग 24 लाख मामलों के साथ ब्राजील दूसरे नंबर पर है। भारत तीसरे पायदान पर है, जहां अब तक 13 लाख 90 हजार से ज्यादा कोरोना मामले सामने आ चुके हैं। कोरोना से सबसे अधिक मौतें भी अमेरिका में हुई हैं।
विज्ञापन


अमेरिका में अब तक 1,49,398 लोग इस वायरस से जान गंवा चुके हैं। ब्राजील में मृतकों की संख्या 86 हजार के पार जा चुकी है। ब्रिटेन में कोविड-19 से 45738 और भारत में 32 हजार मरीजों की मौत हो चुकी है।

चीन में एक दिन में 46 मामले...
24 घंटे में 46 नए मामले सामने आए हैं। इसमें कई बिना लक्षण वाले शामिल हैं। इससे पहले शनिवार को 34 नए मामले और 74 बिना लक्षण वाले मामले सामने आए थे।

पाकिस्तान में कोविड-19 के 1,226 नए मामले...
पाकिस्तान में रविवार को  1,226 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 2,73,112 हो गए। 24 घंटे में 35 मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या 5,882 पर पहुंच गई है।
विज्ञापन


दक्षिण कोरिया में चार महीनों में पहली बार गिरा कोरोना का स्तर...
चार महीनों में पहली बार दक्षिण कोरिया में कोरोना के मामलों में 60 फीसदी गिरावट आई है। 24 में 58 मामलों की पुष्टि की है। 298 मौतों के साथ कुल मौतें 14,150 हो गई हंै।
विज्ञापन


जर्मनी में 305 नए केसे...
जर्मनी में रविवार को 305 नए मामलों की पुष्टि की गई है। इसके बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 205,269 हो गई है।

कोस्टारिका में 931 नए मामले...
कोस्टारिका में शनिवार को 931 नए संक्रमितों की पुष्टि की गई है और 11 लोगों की मौत हुई है। अब तक 14,600 मामले दर्ज किए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें