फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका में कोरोना से सितंबर तक दो लाख लोगों की मौत की आशंका, भारतीय मूल के प्रोफेसर ने किया सचेत

Thu, 11 Jun 2020 01:47 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, न्यूयॉर्क
विज्ञापन
हार्वर्ड में ‘ग्लोबल हेल्थ इंस्टीट्यूट’ के प्रमुख आशीष झा - फोटो : Twitter
विज्ञापन

अमेरिका में भारतीय मूल के एक जाने-माने प्रोफेसर ने सचेत किया है कि इस साल सितंबर तक कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के कारण मरने वालों की संख्या दो लाख तक पहुंच सकती है और कोविड-19 के मामलों में बड़ी गिरावट की उम्मीद करना ख्याली पुलाव पकाने के समान होगा।

विज्ञापन


हार्वर्ड में ‘ग्लोबल हेल्थ इंस्टीट्यूट’ के प्रमुख आशीष झा ने बुधवार को सीएनएन से कहा कि वह लोगों को घर में रहने के लिए डराने की कोशिश नहीं कर रहे हैं, बल्कि वह लोगों से मास्क पहनने, सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करने और जांच की संख्या बढ़ाने एवं संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने के लिए बुनियादी ढांचा मजबूत करने की अपील कर रहे हैं।

झा ने कहा, ‘यदि कोई मामलों में बड़ी गिरावट की उम्मीद कर रहा है, तो वह निश्चित ही ख्याली पुलाव पका रहा है। यदि आगामी तीन महीने तक कोरोना वायरस संक्रमण के रोजाना सामने आ रहे नए मामलों की संख्या में बढ़ोतरी नहीं होती है, तो भी सितंबर तक दो लाख लोगों की मौत होने की आशंका है और यह निश्चित ही भयावह है।
विज्ञापन


झा ने कहा कि उन्होंने गर्मी के मौसम में हालात सुधरने की उम्मीद की थी, लेकिन इसके विपरीत गर्मियों में भी संख्या बढ़ रही है। कोरोना वायरस संक्रमण और इससे हुई मौत की संख्या के मामले में अमेरिका विश्व में सबसे बुरी तरह प्रभावित देश है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें