फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका में कोरोना मृतकों के लिए तीन दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा, आधा झुका रहेगा राष्ट्रीय ध्वज

Fri, 22 May 2020 01:25 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, वाशिंगटन
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

कोरोना वायरस से दुनियाभर में सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका में अब तक 96 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। इतनी बड़ी संख्या में मौत को देखते हुए अमेरिका में कोरोना मृतकों के लिए तीन दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है।

विज्ञापन


अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि कोरोना वायरस महामारी के कारण देश में 96,000 से भी अधिक लोगों की मौत हो जाने के शोक में अमेरिकी राष्ट्रीय ध्वज आगामी तीन दिनों तक आधा झुका रहेगा।

ट्रंप ने गुरुवार को ट्वीट किया कि मैं कोरोना वायरस के कारण जान गंवा चुके अमेरिकियों की याद में सभी संघीय इमारतों और राष्ट्रीय स्मारकों पर तीन दिनों तक ध्वज आधे झुकाए जाने का आदेश दे रहा हूं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ध्वज देश के लिए जान कुर्बान करने वाले जवानों की याद में मनाए जाने वाले स्मृति दिवस तक आधे झुके रहेंगे। उल्लेखनीय है कि डेमोक्रेटिक नेताओं ने अनुरोध किया था कि इस संक्रमण से एक लाख लोगों की मौत होने पर शोक दिवस मनाया जाए।
विज्ञापन


प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी और सीनेटर चक शूमर ने ट्रंप को पत्र लिखकर यह अनुरोध किया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें