फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका के 550 नौसैनिक कोरोना संक्रमित, सेना और वायुसेना भी प्रभावित

Sun, 12 Apr 2020 01:13 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अमेरिकी नौसेना
विज्ञापन

पूरी दुनिया में अमेरिका इस समय सबसे ज्यादा कोरोना वायरस महामारी से प्रभावित है। अब अमेरिका की सेना भी इस जानलेवा वायरस की चपेट में आ गई है। अमेरिका के 550 नौसैनिक कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। विमानवाहक पोत थियोडोर रूजवेल्ट के चालक दल के 4,800 सदस्यों में से 10 प्रतिशत से अधिक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

विज्ञापन


नौसेना के प्रवक्ता ने चालक दल के 92 प्रतिशत लोगों का कोरोना परीक्षण किया गया था। जिनमें 550 नौसैनिक पॉजिटिव हैं और 3,673 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, अमेरिकी नौसेना ने शनिवार को कहा कि नौसेना सचिव ने इस्तीफा दे दिया है। प्रवक्ता ने आगे कहा 3,696 नौसैनिकों को गुआम में मौजूद होटल और घरों में क्वारंटीन किया गया है। 

बता दें कि अमेरिकी नौसेना सचिव थॉमस मोडली ने जहाज के कप्तान ब्रेट क्रोजियर को कमान से हटा दिया था। कोरोना वायरस की स्थिति से निपटने और फिर उसके कप्तान को हटाने के बाद उठे सवालों को लेकर नौसेना सचिव ने खुद भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। 
विज्ञापन


अमेरिकी रक्षा मंत्री मार्क एस्पर ने कहा है कि क्रोजियर की बहाली पर जांच पूरी होने के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा। जहाज के कप्तान क्रोजियर द्वारा लिखा गया एक पत्र मीडिया में लीक हो गया था, जिसमें उन्होंने पोत पर कोरोना वायरस के प्रकोप की जानकारी दी थी और पेंटागन से इसे खाली करने की अनुमति मांगी थी। 

साथ ही उन्होंने पेंटागन पर इसपर गौर न करने का आरोप लगाया था। क्रोजियर को बिना जांच के जल्दबाजी में उनके पद से हटा दिया गया था।

अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के मुताबिक सेना में कोरोना की वजह से अमेरिकी सेना की सभी गैर जरूरी गतिविधियां रुक गई हैं। सैनिकों का प्रशिक्षण और उनकी भर्ती भी नहीं हो रही है। कोरोना वायरस ने अमेरिकी नौसेना को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है। इसके बाद सेना और फिर वायुसेना प्रभावित हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें