फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: घर के सदस्यों के संपर्क में आकर संक्रमण की चपेट में आ रहे लोग

Fri, 24 Jul 2020 05:54 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल

सार

  • घर के युवा और बुजुर्गों में कोरोना संक्रमण की दर अधिक
  • 5,706 संक्रमितों पर अध्ययन जो 59 हजार लोगों के संपर्क में आए
  • नौ साल या इससे कम उम्र वालों पर खतरा कम
विज्ञापन
corona in india - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण कोरिया के महामारी रोग वैज्ञानिकों ने खुलासा किया है कि लोगों को दूसरों से नहीं, बल्कि घर के सदस्यों से ही संक्रमण हुआ है। कोरिया सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन  द्वारा 5,706 लोगों पर अध्ययन से यह खुलासा हुआ।

विज्ञापन


सेंटर के निदेशक और शोधकर्ता डॉ. जियोंग इयुन केयोंग का कहना है कि केवल दो फीसदी मरीज को बाहरी व्यक्ति से संक्रमण मिला। 12 फीसदी को परिवार से संक्रमण मिला। सबसे पहले या तो घर का युवा इसकी चपेट में आया या 60 से 70 वर्ष का बुजुर्ग। क्योंकि इस उम्र के लोगों का जुड़ाव अधिक होता है। ऐसे में इन लोगों को अपनी सुरक्षा का ध्यान रखना होगा। 

नौ साल या इससे कम उम्र वालों पर खतरा कम
हैलिम यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिसिन के डॉ. चोय यंग जून का कहना है कि नौ साल या इससे कम उम्र के बच्चों को इस तरह का खतरा कम है। हां खतरा ये है कि बच्चों में कोरोना के लक्षण नहीं दिखते हैं जिस कारण दूसरों को इनसे खतरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें