फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन पर सटीक भविष्यवाणी करने वाले नोबेल विजेता का दावा- अंतिम चरण में कोरोना

Thu, 26 Mar 2020 12:08 PM IST
Rohit Ojha वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Michael Levitt - फोटो : social media
विज्ञापन

पूरे विश्व में फैले कोरोना की महामारी से दहशत का माहौल है। इस खतरनाक वायरस से निपटने के लिए दुनिया की करीब एक तिहाई आबादी अपने घरों में कैद हो गई है। इस बीच कोरोना वायरस को लेकर नोबेल पुरस्कार विजेता माइकल लेविट की एक भविष्यवाणी लोगों को कुछ राहत दे सकती है। अभी तक इस बीमारी का कोई भी इलाज नहीं मिल पाया है। 

विज्ञापन


स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के बायोफिजिसिस्ट और नोबेल पुरस्कार विजेता माइकल लेविट ने एक भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा है कि सोशल डिस्टेंसिंग ने दुनिया को एक बूस्टर शॉट दिया है जो इस समय महामारी से लड़ने के लिए जरूरी है। इसलिए कोविड-19 का कहर जल्द ही खत्म हो जाएगा।



रसायन विज्ञान में 2013 का नोबेल पुरस्कार जीतने वाले लेविट ने इससे पहले चीन में महामारी के बारे में भविष्यवाणी की थी। उन्होंने कहा था कि चीन में यह महामारी विनाशकारी प्रकोप लेकर आएगी। माइकल ने कई अन्य विशेषज्ञों से पहले ही इसकी भविष्यवाणी की थी। माइकल लेविट वही हैं, जिन्होंने भविष्यावाणी की थी कि चीन में सवा तीन हजार लोग मरेंगे। 
विज्ञापन


माइकल लेविट ने 'द लॉस एंजिल्स टाइम्स' को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि हमें कोरोना के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए जो करना चाहिए, वो हम कर रहे हैं। हम सब ठीक होने जा रहे हैं। लेविट ने आगे बताया कि परिस्थिति उतनी भयावह नहीं है, जितना कि चेताया जा रहा है। 



उन्होंने कहा कि भले ही कोरोना के बढ़ते मामलों की संख्या परेशान करने वाली है, मगर धीमी वृद्धि के स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं। कोरोना वायरस से दुनियाभर में इस वायरस से अब तक साढ़े चार लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं और करीब 17 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें