1. मंगलवार को चीन में कोरोना के 3101 केस सामने आए हैं, जबकि सोमवार को यहां 2722 संक्रमण के मामले दर्ज हुए थे। चीन सरकार के मुताबिक, मंगलवार को आए कुल केसों में से 3049 स्थानीय मामले थे। यह सोमवार को मिले 2656 स्थानीय केसों से 393 ज्यादा रहे। मौजूदा समय में चीन में कोरोना के 3 लाख 86 हजार 276 केसों की पुष्टि की जा चुकी है।