चीन के बुहान शहर से फैली कोरोना महामारी को नियंत्रण करने के बाद पहली बार एक दिन में सबसे ज्यादा 66 मिलने के बाद सरकार ने इससे निपटने को युद्ध स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। इन मामलों में से सबसे ज्यादा 36 केस राजधानी बीजिंग में मिले हैं। बीते दिनों यहां तेजी से संक्रमण बढ़ा है। स्थानीय संक्रमण के मामले सामने आने के बाद शहर में प्रमुख बाजारों को बंद कर दिया गया है।
बीजिंग में अधिकारियों ने ‘युद्ध स्तर’ पर कदम उठाते हुए थोक खाद्य बाजारों को बंद कर दिया है। शिनफादी थोक बाजार में नए मामले आने से लोगों के बीच चिंता पैदा हो गई है क्योंकि यहां से राजधानी में सब्जियों और मांस उत्पादों की 90 फीसदी आपूर्ति होती है। शिनफादी बाजार समेत शनिवार को छह अन्य बाजारों को भी बंद कर दिया गया। शिनफादी बाजार में आयातित सैल्मन मछली को काटने वाले बोर्ड पर कोरोना वायरस पाया। इस बाजार में लिए गए 40 पर्यावरणीय नमूने भी संक्रमित मिले हैं।
आधिकारिक मीडिया ने बताया, चीन में ढाका से ग्वांग्झू तक की उड़ानों को चार हफ्तों के लिए निलंबित कर दिया गया है। 17 यात्रियों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद यह कदम उठाया गया है।