फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: ब्रिटेन में 80 दिन में 2225 विदेशी नागरिकों की मौत, मृतकों में सबसे ज्यादा भारतीय

Fri, 24 Apr 2020 09:36 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : PTI
विज्ञापन

ब्रिटेन में कोरोना वायरस महामारी से पिछले 80 दिन में 2225 दूसरे देशों के नागिरकों की मौत हुई है जिसमें सबसे ज्यादा भारतीय शामिल हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि ब्रिटेन में 418 भारतीय, 404 कैरेबियाई और 292 पाकिस्तानी नागरिकों की मौत हुई है।

विज्ञापन


ब्रिटेन में रह रहे दूसरे देशों के लोगों को अश्वेत, एशियाई और अल्पसंख्यक जातीय समूह (बीएएमई) कहा जाता है। एनएचएस की रिपोर्ट के मुताबिक ब्रिटेन में 17 अप्रैल तक कोरोना वायरस से 13,918 लोगों की मौत हुई। जिसमें 16.2 फीसदी गैर ब्रिटिश यानी बीएएमई के लोग हैं। 

कहा जा रहा है कि बीएएमई समूह के लोगों की मौत की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है क्योंकि अभी केवल अस्पतालों में कोरोना से हुई मौतों के आंकड़े जारी किए गए हैं। बता दें कि ब्रिटेन में 29 जनवरी को कोरोना का पहला मरीज मिला था। 
विज्ञापन


ब्रिटेन 6.78 करोड़ की आबादी वाला देश है। इसमें 13 फीसदी बीएएमई समूह के लोग हैं। ये लोग या इनके पूर्वज सालों पहले ब्रिटेन में आकर बस गए थे। ब्रिटेन में 18 लाख भारतीय हैं। स्वास्थ्य मंत्री मैट हैनकॉक ने कहा है कि बीएएमई समूह के लोगों की अधिक अनुपात में हुई मौतों पर सरकार गंभीर है। 

द ब्रिटिश एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ इंडियन ओरिजिन (बीएपीआईओ) के अध्यक्ष डॉ. रमेश मेहता ने कहा कि वह यह शोध कर रहे हैं कि कैसे बीएएमई समूह पर कोरोना का इतना ज्यादा असर हुआ है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें