फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी लोगों को मास्क पहनने के लिए आदेश नहीं दे सकते - डोनाल्ड ट्रंप

Sat, 18 Jul 2020 12:13 PM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : ANI
विज्ञापन

अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो अमेरिकी लोगों को कोरोना वायरस को रोकने के लिए मास्क पहनने का आदेश नहीं दे सकते। डोनाल्ड ट्रंप का ये बयान तब आया है जब देश के संक्रमित बीमारियों के जानकार डॉ एंथोनी फौसी ने सभी राज्य और नेताओं से अपील की है कि वो लोगों को मास्क पहनने के लिए कहें।

विज्ञापन



डॉ एंथोनी फौसी ने कहा इस महामारी से लड़ने के लिए मास्क पहनना बेहद जरूरी है, मास्क पहनने को अब हमें आदत बना लेना चाहिए। अमेरिका में मास्क पहनने के विवाद पर काफी राजनीति हो गई है। ज्यादातर राज्यों के गवर्नर घर से बाहर निकलने पर मास्क पहनने को जरूरी बता रहे हैं। इनमें से ज्यादा गवर्नर रिपब्लिकन पार्टी से हैं। 

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जो अब तक मास्क ना पहनने की वकालत करते नजर आते थे, पिछले महीने शनिवार को सार्वजनिक स्थान पर पहली बार मास्क पहने हुए दिखाई दिए। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वो देश में मास्क पहनने को जरूरी नहीं कर सकते, यहां कुछ लोगों की अपनी आजादी भी है, जिसका सम्मान करना चाहिए।
विज्ञापन


वहीं इस हफ्ते की शुरुआत में अमेरिका का स्वास्थ्य संगठन सीडीसी ने एक बयान जारी कर सभी अमेरिकी वासियों से मास्क पहनने की अपील की है। सीडीसी के निदेशक डॉ रॉबर्ट रेडफील्ड ने कहा कि हम कोरोना वायरस के खिलाफ बिना बचाव के नहीं लड़ सकते हैं। कोरोना से लड़ने के लिए किसी कपड़े या मास्क से मुंह को ढंकना इस समय सबसे बड़ा हथियार है। 

जॉर्जिया में रिपब्लिक पार्टी के गवर्नर ब्रायन केंप ने लोगों ने अगले एक महीने तक मास्क पहनने की अपील की है। केंप ने लोगों से अपील की है कि वो घर से बाहर निकलते समय मास्क जरूर पहनें, हालांकि लेंप ने अटलांटा की मेयर कैशा लांस बॉटम्स ने एक दिन पहले ही मास्क ना पहनने पर कानूनी कार्रवाई की है। 

कैशा लांस बॉटम्स कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। अमेरिका के दक्षिणी राज्यों में कोरोना वायरस के मामले ज्यादा हैं। अमेरिका के टेक्सास और कैलीफोर्निया में कोरोना वायरस से लड़ने के लिए सैकड़ों सेना के जवानों की तैनाती की गई है। मृत शवों को रखने के लिए टेक्सास और अरीजोना में कूलर ट्रक भेजे जा रहे हैं। 

इसके अलावा अमेरिका के फ्लोरिडा में भी कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और यहां के अस्पतालों में आईसीयू बिस्तर कम पड़ गए हैं। फ्लोरिडा के अस्पतालों ने आईसीयू में नए मरीजों की भर्ती के लिए मना कर दिया है, वहां अब खाली बिस्तर नहीं है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें