फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका में कोरोना का कहर जारी, इन तीन बड़े शहरों में वायरस ने मचाई भारी तबाही

Fri, 24 Jul 2020 04:23 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : PTI
विज्ञापन

अमेरिका में कोरोना वायरस महामारी का कहर जारी है। देश में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों और मरने वालों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अमेरिका के तीन बड़े शहर कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। इन शहरों में कोरोना मृतकों की संख्या पूरे देश से ज्यादा है। 

विज्ञापन


अमेरिका में पिछले तीन दिनों में रोजाना एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो रही है। गुरुवार को भी अमेरिका में 1,100 लोगों ने कोरोना संक्रमण से दम तोड़ दिया। मरने वालों में अधिकतर लोग कैलिफोर्निया, फ्लोरिडा और टेक्सास के अस्पतालों में भर्ती थे। 

एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका में मई में कोरोना से मौतों के आंकड़ों में गिरावट आई थी। जिसके बाद राज्य सरकारों और नगर पालिकाओं ने वहां पर लॉकडाउन के कई प्रतिबंधों में ढील दी थी। साथ ही, रेस्तरां और बिजनेस सेक्टर को खोलने की अनुमति भी दी गई थी। 
विज्ञापन


इसके बाद जून में दोबारा कोरोना संक्रमण की दर बढ़ी और जुलाई में मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी होने लगी। अमेरिका में अब तक कोरोना संक्रमण के 40 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 12 लाख 33 हजार 269 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, एक लाख 44 हजार 242 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें