फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रांस ने कोरोना महामारी से अर्थव्यवस्था को उबारने के लिए पेश किया 100 अरब यूरो का पैकेज

Thu, 03 Sep 2020 11:10 PM IST
मुकेश कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
विज्ञापन
फ्रांस का झंडा - फोटो : Social media
विज्ञापन

फ्रांस की सरकार ने कोरोना वायरस महामारी से अर्थव्यवस्था को उबारने के लिए गुरुवार को 100 अरब यूरो (118 अरब डॉलर) की भारी-भरकम आर्थिक योजना पेश की। इसका लक्ष्य रोजगार का सृजन करना, संकट में फंसे व्यवसायों को उबारना और देश को दूसरे विश्वयुद्ध के बाद के सबसे गंभीर आर्थिक संकट से बाहर निकालना है।

विज्ञापन


पैकेज में चिकित्सा संबंधी सामानों का विनिर्माण वापस फ्रांस लाने, हाइड्रोजन ईंधन विकसित करने, संग्रहालयों व सिनेमा उद्योग की मदद करने, 21वीं सदी के लायक रोजगार के लिये युवाओं को प्रशिक्षित करने और बेरोजगारी कार्यालयों में अधिक लोगों को बहाल करने के लिए पैसे का प्रावधान किया गया है। फ्रांस के प्रधानमंत्री ज्यां कास्ते ने कहा, 'यह फ्रांस के समक्ष उपस्थित संकट के आर्थिक व सामाजिक दुष्परिणामों के खिलाफ हमारे संघर्ष की रणनीति का एक महत्वपूर्ण कदम है।'

उल्लेखनीय है कि महामारी से फ्रांस में अब तक 30,600 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। यह ब्रिटेन और इटली के बाद किसी भी यूरोपीय देश में हुई सर्वाधिक मौतें हैं। फ्रांस की सरकार अर्थव्यवस्था को उबारने के लिये पहले ही हजारों अरब यूरो खर्च कर चुकी है।
विज्ञापन


कास्ते ने कहा, 'फ्रांस ने इस संकट का सामना किया और टिका रहा, लेकिन इसने देश को बहुत कमजोर कर दिया है। अब फ्रांस को बेहद अचानक उपस्थित हुई गंभीर आर्थिक मंदी से भी बाहर निकलना होगा।' फ्रांस की अर्थव्यवस्था में जून तिमाही में 13.8 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें