फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना इफेक्ट : स्मार्टफोन के ‘हरे संकेत’ से चल रहा चीन में नया जीवन

Fri, 03 Apr 2020 06:12 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, वाशिंगटन।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

चीन में कोरोना वायरस के प्रकोप के बाद की जिंदगी स्मार्टफोन के एक ग्रीन सिंबल (हरे संकेत) से चलने लगी है। हरा संकेत एक ऐसा ‘स्वास्थ्य कोड’ है जो बताता है कि यह व्यक्ति संक्रमण के लक्षण से मुक्त है। यह संकेत किसी सबवे में जाने, किसी होटल में प्रवेश या वुहान में दाखिल होने के लिए जरूरी है।

विज्ञापन


इस स्वास्थ्य कोड का बनना इसलिए संभव हो पाया क्योंकि चीन में लगभग सभी लोगों के पास स्मार्टफोन है। चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के पास अपने नागरिकों की निगरानी और उन्हें नियंत्रण में रखने के लिए लोगों की जानकारियों का ‘बड़ा डाटा’ है।

कपड़े का उत्पादन करने वाली कंपनी की एक प्रबंधक वु शेंगहोंग ने वुहान सबवे स्टेशन पर अपना स्मार्टफोन निकाला और वहां लगे एक पोस्टर के बार कोड को अपने फोन से स्कैन किया। इससे उनका पहचान पत्र संख्या और हरा संकेत आ गया। इसके बाद सबवे पर जाने की इजाजत मिली।
विज्ञापन




अन्य सरकारें भी यह तरीका अपनाएं  
ऑक्सफोर्ड विवि के अनुसंधानकर्ताओं ने विज्ञान पत्रिका ‘साइंस’ में प्रकाशित ‘डिजिटल कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग’ यानी ‘डिजिटलीकरण के माध्यम से संपर्कों को पता लगाना’ नामक एक रिपोर्ट में कहा है कि इस चीनी तरीके को अन्य सरकारों को भी स्वीकार करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें