फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ लेकिन चीन ने चली 'चाल', क्रूज पर तीसरा भारतीय भी चपेट में

Fri, 14 Feb 2020 07:14 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, बीजिंग

सार

चीन में कोरोनावायरस से अब तक छह स्वास्थ्यकर्मियों की मौत हो चुकी है और 1,700 से अधिक इससे संक्रमित हैं। मगर भारत की ओर से बढ़े मदद के हाथ को लेकर भी चीन शायद राजनीति करने से बाज नहीं आ रहा है। शुक्रवार को उसने उन 33 देशों की सूची जारी की, जिन्होंने बीजिंग मेडिकल सप्लाई व अन्य मदद पहुंचाई। इस सूची से भारत का नाम नदारद रहा।
विज्ञापन
कोरोनावायरस - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। इससे जुड़ी रोज नई खबर आ रही है। लोग लगातार संक्रमित हो रहे हैं। आज का सबसे बड़ा योकाहामा पोर्ट पर लॉकडाउन क्रूज में मौजूद एक और भारतीय कोरोना वायरस की चपेट में आ गया है। अबतक कुल तीन भारतीय इससे संक्रमित हो चुके हैं। इससे जुड़ा हर अपडेट जानिए। 

विज्ञापन


 

33 देशों की सूची जारी की

  • कोरोनावायरस से निपटने के लिए भारत की ओर से बढ़े मदद के हाथ को लेकर भी चीन शायद राजनीति करने से बाज नहीं आ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक दिन पहले ही चीन को हरसंभव मदद देने का प्रस्ताव दिया था। चीन ने इस कदम का स्वागत किया। मगर शुक्रवार को उसने उन 33 देशों की सूची जारी की, जिन्होंने बीजिंग मेडिकल सप्लाई व अन्य मदद पहुंचाई। इस सूची से भारत का नाम नदारद रहा। 
  • विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता गेंग शुहांग ने शुक्रवार को ऑनलाइन मीडिया कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि चीन अंतरराष्ट्रीय समुदाय का शुक्रिया अदा करता है, खासतौर से समर्थन देने वाले विकासशील देशों का। हालांकि साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि महामारी से निपटने के लिए चीन को अपनी शक्ति पर भरोसा है। हमें विश्वास है कि हम इससे निपट सकते हैं। 

1716 स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित

  • चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग में उप मंत्री जेंग यीजिंग ने संवाददाताओं से कहा कि देश में मंगलवार तक 1716 स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित हैं। उन्होंने बताया कि इसमें से वुहान में 1102 चिकित्साकर्मी सीओवीआईडी-19 से संक्रमित हैं। वहीं 400 अन्य चिकित्साकर्मी हुबेई प्रांत में संक्रमित हैं। चीनी प्रशासन वुहान के अस्पतालों में रक्षात्मक सामान मुहैया कराने में नाकाम हो रहा है। वुहान में कई चिकित्सकों को बिना मास्क और रक्षात्मक कपड़ों के मरीजों को देखना पड़ना है। वे वही मास्क और कपड़े लंबे समय तक पहनने के लिए मजबूर हैं जिन्हें नियमित अंतराल पर बदलने की जरूरत होती है। वुहान के एक सामुदायिक क्लीनिक के एक चिकित्सक ने बताया कि उनके कम से कम 16 सहयोगियों में कोरोनावायरस से मिलते जुलते लक्षण हैं। जैसे फेफडों में संक्रमण और खांसी आना आदि। सात फरवरी को चिकित्सक ली वेनलियांग की वुहान में मौत के बाद चिकित्साकर्मियों की खतरनाक स्थिति का पता चला था।

जापान, द. कोरिया, थाईलैंड, सिंगापुर से भारत आने वाले यात्रियों की भी होगी स्क्रीनिंग

  • नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने भारत में कोरोनावायरस के प्रसार को रोकने के लिए, चीन और हांगकांग के लिए उड़ानों के अलावा, जापान, दक्षिण कोरिया, थाईलैंड और सिंगापुर से सीधे उड़ानों से भारत पहुंचने वाले सभी यात्रियों की स्क्रीनिंग करने का निर्णय लिया गया है।
    विज्ञापन

     

कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या 1471 हुई

मौतों का आंकड़ा 1400 हुआ 
  • इससे पहले चीन के हुबेई में इस वायरस के चलते 116 और लोगों की मौत हुई है। ऐसे में इस वायरस की वजह से होने वाली मौतों की संख्या अब बढ़कर करीब 1400 हो गई है। वहीं, अकेले चीन में अब तक 60 हजार से ज्यादा लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं।
  • बता दें कि बुधवार को कोरोनावायरस की वजह से 242 लोगों की मौत हुई थी। वायरस फैलने के बाद से एक दिन में मौतों का यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। वहीं, करीब 25 देशों ने इस बात की पुष्टि की है कि उनके यहां कोरोनावायरस के केस मिले हैं। कई देशों ने हुबेई से अपने नागरिकों को निकाला है। 
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने चेतावनी दी है कि कोरोनावायरस दुनिया के लिए सबसे बड़ा खतरा साबित हो सकता है। डब्ल्यूएचओ का कहना है कि यह वायरस किसी भी आतंकी हमले से ज्यादा घातक साबित हो सकता है। 
विज्ञापन

स्पाइसजेट ने दिल्ली-हांगकांग उड़ान को 16 फरवरी से रद्द किया 

16 से 29 फरवरी के बीच स्पाइसजेट उड़ानें निलंबित

स्पाइसजेट ने शुक्रवार को घोषणा की है कि वह दिल्ली-हांगकांग की उड़ान को 16 से 29 फरवरी के बीच निलंबित कर रहा है। इससे पहले एयर इंडिया और इंडिगो ने भारत और चीन के बीच उड़ानों पर रोक लगा दी है। स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने कहा कि स्पाइसजेट ने 16 फरवरी से 29 फरवरी, 2020 तक अपनी दैनिक दिल्ली-हांगकांग यात्री उड़ान को अस्थायी रूप से निलंबित करने का फैसला किया है।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें