फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: अमेरिका में एक दिन में 2,129 की मौत, 25 हजार के पार हुई मृतकों की संख्या

Wed, 15 Apr 2020 09:11 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
विज्ञापन
कोरोना वायरस- सांकेतिक - फोटो : PTI
विज्ञापन

अमेरीका में मंगलवार को कोरोना वायरस की वजह से मरने वालों की संख्या 25,000 के पार पहुंच गई। जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के अनुसार देश में एक दिन में मरने वालों की संख्या 2,129 रही, जो अब तक का सबसे ज्यादा आंकड़ा है। मंगलवार तक छह लाख पांच हजार अमेरिकी कोरोना वायरस की चपेट में पाए गए थे। देश में पिछले दो दिनों में कोरोना के कारण मरने वालों की संख्या में कमी देखने को मिली थी, मगर आज फिर से यह आंकड़ा बढ़ गया है।

विज्ञापन


कोरोना संक्रमण की वजह से एक दिन में रिकॉर्ड 2,129 लोगों की जान गई। इससे पहले 10 अप्रैल को 2,074 लोगों की मौत हुई थी। अमेरिका का सबसे अधिक प्रभावित राज्य न्यूयॉर्क है। यहां कोरोना के दो लाख तीन हजार 20 पुष्ट मामले सामने आए हैं और अब तक 10,842 लोगों की मौत हो चुकी हैं।

यूनिवर्सिटी ने कहा कि अब तक कोविड-19 की वजह से 25 हजार 981 अमेरिकीयों की जान गई है। व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'वायरस के खिलाफ युद्ध में अमेरिका पर्याप्त प्रगति कर रहा है। हम हर उस अनमोल जीवन पर शोक व्यक्त करते हैं जिसे हमने अदृश्य शत्रु की वजह से खो दिया है। लेकिन अंधकार में हमें उम्मीद की किरण दिखाई दे रही है।'
विज्ञापन




बुरी तरह प्रभावित है न्यूयॉर्क
अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में अब तक दो लाख से ज्यादा कोरोना संक्रमित मामले सामने आए हैं और 10 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा न्यू जर्सी में 68 हजार 824 लोग कोरोना पॉजिटिव हैं और 2,805 लोगों की मौत हो चुकी है। मैसाचुसेट्स, मिशिगन, पेंसिल्वेनिया, कैलिफोर्निया, इलिनोइस और लुइसियाना में भी कोरोना संक्रमितों की संख्या 20 हजार से अधिक हो गई है।

अमेरिका ने रोकी डब्ल्यूएचओ की फंडिंग
अमेरिका ने चीन की तरफदारी करने को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की फंडिंग रोक दी है। जिसपर संयुक्त राष्ट्र संघ ने नाराजगी जताई है। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख के हवाले से कहा गया है कि यह संसाधनों को कम करने का समय नहीं है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें