फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: जर्मनी में सख्त लॉकडाउन की शुरुआत, बढ़ रहे मौत के मामले

Wed, 16 Dec 2020 05:47 PM IST
मुकेश कुमार झा पीटीआई, बर्लिन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

कोरोना मरीजों की मौत के मामलों में वृद्धि के चलते जर्मनी में बुधवार से कठोर लॉकडाउन की शुरुआत की गई। कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामलों की संख्या में कमी लाने के लिए दुकानों और स्कूलों को भी बंद किया गया है।

विज्ञापन


देश के रोग नियंत्रण केंद्र 'रॉबर्ट कोच इंस्टीट्यूट' के मुताबिक, जर्मनी में पिछले सात दिन में प्रति एक लाख निवासियों पर कोविड-19 के 179.8 मरीजों की मौत हुई जोकि पिछले सप्ताह से काफी अधिक है। इससे पिछले सप्ताह प्रति एक लाख निवासियों पर 149 मौतें हुई थीं।


इसके मुताबिक, जर्मनी के 16 राज्यों में एक दिन में होने वाली मौतों की संख्या में भी वृद्धि दर्ज की गई जोकि 952 रही जोकि पिछले शुक्रवार को हुई 598 से काफी अधिक रही। जर्मनी में अब तक इस घातक वायरस के कारण 23,427 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


अक्तूबर में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर नवंबर की शुरुआत में जर्मनी में 'हल्का लॉकडाउन' लगाया था, जिसके तहत बार और रेस्त्रां बंद रखे गए थे लेकिन दुकानों को खोलने की अनुमति थी। अब नए मामलों और मरीजों की मौत की संख्या में वृद्धि के चलते लॉकडाउन के तहत सख्त प्रतिबंध लागू किए गए हैं।

क्रिसमस से पहले दुकानें और स्कूल बंद किए जाने के साथ ही निजी कार्यक्रम में एकत्र होने वाले लोगों की अधिकतम संख्या पांच तय की जा रही है। माना जा रहा है कि यह प्रतिबंध 10 जनवरी तक लागू रह सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें