कोरोना वायरस ने इस समय पूरी दुनिया में हाहाकार मचा रखा है। वैश्विक माहमारी घोषित किए जाने के बाद से पूरी दुनिया में 21,200 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कोरोना संकट के अलावा पूरी दुनिया के कई देश एक और संकट से जूझ रहे हैं। जी हां, यह संकट है पानी की कमी का। आइए जानते हैं क्या है इसकी वजह और मायने...
बार-बार हाथ धोने की जरूरत
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कोरोना वायरस के संकट के समय बार-बार हाथ धोने को सबसे जरूरी बुनियादी एहतियाती कदम बताया है। लेकिन दुनियाभर के कई देश पानी की कमी से जूझ रहे हैं। क्लाइमेट ट्रेंड्स के विश्लेषण में इसे वॉटर स्ट्रेस या जल तनाव कहा गया है।