फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वुहान को दो महीने के लॉकडाउन के बाद फिर से खोला गया, लेकिन बाहरी लोगों से संक्रमण का खतरा कायम

Sun, 29 Mar 2020 06:23 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, वुहान
विज्ञापन
दो महीने के लॉकडाउन के बाद खुला वुहान शहर - फोटो : Twitter
विज्ञापन

कोरोना के केंद्र रहे चीन के वुहान शहर को दो महीने तक बंद रखने के बाद सतर्कता के साथ धीरे-धीरे खोला जा रहा है। चीन के इसी शहर में तबाही मचाने के बाद कोरोना वायरस वैश्विक महामारी का रूप ले चुका है।

विज्ञापन


शहर को धीरे-धीरे खोले जाने के बीच विदेशों से आए लोगों में संक्रमण के कारण चिंता भी बनी हुई है। ऐसे में सावधानी से कदम उठाए जा रहे हैं। लोगों की आवाजाही में ढील दी गई है। वुहान के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशन में शनिवार सेवा बहाल कर दी गई और राजमार्गों पर परिचालन की अनुमति भी प्रदान की गई। असाधारण लॉकडाउन के कारण हुबेई प्रांत की पांच करोड़ से ज्यादा आबादी पर बंदिशें लागू थी।

लॉकडाउन के कारण कई लोग चीन में अन्य जगहों पर फंस गए थे। अब पाबंदी खत्म होने के बाद लोग घरों की ओर लौट रहे हैं या अन्यत्र जा रहे हैं। संक्रमण से बचने के लिए ट्रेन से बाहर से आने वाले कई लोगों ने मास्क लगा रखे थे, हाथों में ग्लव्स और सुरक्षा के लिए लिए कई अन्य उपाय कर रखे थे।
विज्ञापन


वुहान स्टेशन से बाहर जाने वाले सभी यात्रियों को अपने निजी विवरण और पूर्व की यात्रा के बारे में ब्यौरा दर्ज करना अनिवार्य किया गया है। इसके अलावा अपने स्वास्थ्य के बारे में प्रमाण पत्र भी देना पड़ रहा है।

वुहान के जियानगन जिले में एक अधिकारी ने बताया कि हाल में जिन लोगों ने विदेश की यात्रा की थी, उन्हें अलग स्थान पर पंजीकरण कराना पड़ता है। वुहान में एक समय हर दिन संक्रमित लोगों की संख्या हजारों में रहती थी लेकिन अब यह आंकड़ा शून्य पर आ गया है।

पास के हुआनगांग में कई होटल, रेस्तरां अब भी बंद है। हालांकि खाना पैक करवा कर ले जा सकते हैं। वायरस के संक्रमण को रोकने के इश्तेहार अब भी सड़कों पर लगे हुए हैं। सड़क किनारे एक बैनर पर लिखा है कि इकट्ठा होना आत्महत्या करने के समान है।

हुबेई प्रांत में शुरू हुई विमान सेवाएं
साथ ही चीन ने रविवार को कोरोना वायरस के उपकेंद्र हुबेई प्रांत में राजधानी वुहान को छोड़कर घरेलू उड़ानों को फिर से शुरू कर दिया। यह फैसला इसलिए लिया गया है कि क्योंकि हाल के दिनों में हुबेई प्रांत में कोरोना संक्रमितों की संख्या में कमी आई है। 

दो महीने से अधिक समय तक वायरस का प्रकोप झेलने वाली हुबेई की राजधानी वुहान में आठ अप्रैल से अपनी हवाई सेवा को शुरू करेगा। 

चीन ने 25 मार्च से लॉकडाउन में छूट देना शुरू कर दिया था जब उसने प्रांत में कोरोना से नेगेटिव पाए गए लोगों को सार्वजनिक परिवहन के प्रयोग की अनुमति दी थी। हुबेई में 5.6 लोग निवास करते हैं, जो लॉकडाउन के बाद से घरों में रहने को मजबूर थे। 

चीन में मरने वालों की संख्या 3,300 हुई
चीनी राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने रविवार को कहा कि देश में शनिवार को 45 नए कोरोना वायरस मामलों की रिपोर्ट की गई, जबकि महामारी के कारण मरने वालों की संख्या पांच नए घातक मामलों के साथ 3,300 तक पहुंच गई।

एनएचसी ने बताया कि चीन में शनिवार तक कोरोना वायरस के 81,439 मामले हो गए। साथ ही मरने वालों की संख्या 3,300 थी। वही 2,691 लोगों को अभी भी इलाज चल रहा है और 75,448 अन्य लोगों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें