फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन हर परिवार को लिखेंगे पत्र, घर में रहने की करेंगे अपील

Sun, 29 Mar 2020 04:46 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बोरिस जॉनसन (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

कोरोना वायरस की जांच में संक्रमित पाए जाने के बाद खुद को पृथक रख रहे ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन देश के प्रत्येक परिवार को पत्र भेजेंगे जिसमें उन्हें वैश्विक महामारी के और गंभीर रूप लेने के प्रति आगाह करने के साथ ही राष्ट्रीय आपदा के दौरान जीवन बचाने में सहयोग की अपील की जाएगी। यह पत्र इस सप्ताह तीन करोड़ घरों के दरवाजे पर पहुंचेगा।

विज्ञापन


ऐसा अनुमान है कि पत्र को मुद्रित कराने और पूरे ब्रिटेन में बांटने में 58 लाख पाउंड का खर्च आएगा। साथ ही इसमें लॉकडाउन प्रतिबंध और सख्त किए जाने की चेतावनी भी दी जाएगी। इस पत्र में जॉनसन ने उन दिशा-निर्देशों का जिक्र किया जिसका हर किसी को पालन करना चाहिए और उन उपायों की जानकारी दी गई जो कोरोना वायरस से लड़ने तथा कारोबारों एवं श्रमिकों को सहायता देने के लिए सरकार ने उठाए हैं।

ब्रिटेन में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या अब 1,019 पर पहुंच गई है। इनमें से 260 मौतें शनिवार को हुई थी। देश में कुल 17,089 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। जॉनसन ने पत्र में लिखा, शुरू से ही हमने सही वक्त में सही कदम उठाने के प्रयास किए हैं। अगर वैज्ञानिक एवं चिकित्सीय सलाह हमें और सख्त कदम उठाने को कहती है तो हम वह भी करेंगे।
विज्ञापन


कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए देश में पिछले हफ्ते दो से ज्यादा लोगों के एकत्र होने और गैरी जरूरी सामान बेचने वाली दुकानों को बंद करने जैसे सख्त कदम उठाए गए थे। जॉनसन ने कहा कि हमें बीमारी के प्रसार को धीमा करना होगा और अस्पताल में इलाज कराने वाले जरूरतमंदों की संख्या घटानी होगी ताकि ज्यादा से ज्यादा जान बचाई जा सकें। उन्होंने कहा कि इसलिए हम बस एक साधारण संदेश दे रहे हैं कि सब घरों में रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें