फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनावायरस से सुधरी चीन की हवा, नासा ने जारी की तस्वीर, कहा- कम हुआ प्रदूषण

Sun, 01 Mar 2020 12:56 PM IST
Priyesh Mishra वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
विज्ञापन
चीन में प्रदूषण में गिरावट - फोटो : BBC/NASA
विज्ञापन

कोरोनावायरस से प्रभावित चीन में प्रदूषण की मात्रा में भारी गिरावट देखी गई है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने एक सैटेलाइट इमेज जारी कर कहा है कि चीन में आर्थिक मंदी के कारण प्रदूषण की मात्रा कम हुई है। 

विज्ञापन


नासा के इस चित्र में चीन के प्रमुख शहरों के ऊपर नाइट्रोजन डाइऑक्साइड के गिरते स्तर को दर्शाया गया है। नासा ने 2019 और 2020 के पहले दो महीनों की तुलना की है।

नासा के वैज्ञानिकों ने कहा कि नाइट्रोजन डाइऑक्साइड के स्तर में कमी मोटर वाहनों के कम चलने और वुहान-शंघाई जैसे औद्योगिक शहर में आर्थिक गतिविधियां कम होने के कारण हुई है। 
विज्ञापन


नासा के गोडार्ड स्पेस फ्लाइट सेंटर के एक वायु गुणवत्ता शोधकर्ता फी ली ने एक बयान में कहा कि मैंने पहली बार ऐसा देखा है कि एक क्षेत्र में किसी विशेष कारण से वहां की वायु गुणवत्ता में सुधार आया है। 

उन्होंने कहा कि 2008 में आर्थिक मंदी के दौरान नाइट्रोजन डाइऑक्साइड के स्तर में गिरावट देखी थी, लेकिन उस समय प्रदूषण की मात्रा में आई कमी आज की अपेक्षा बहुत कम थी।

बता दें कि कोरोनावायरस के कारण शनिवार शाम तक चीन सहित दुनियाभर में मृतकों की संख्या 2,969 पहुंच गई। वहीं, 86,275 लोग संक्रमित हैं। चीन में मरीज घटे हैं, लेकिन दुनियाभर में बढ़ रहे हैं। हालांकि 39,781 लोग इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें