फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनावायरस: बीमार बच्चों को हवाई अड्डे पर ही छोड़कर विमान में जा बैठे माता-पिता

Fri, 24 Jan 2020 07:08 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

चीन में कोरोनावायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। लोगों में डर का माहौल है। चीन के लोग जान बचाने के लिए दूसरे शहरों की तरफ रुख कर रहे हैं। वायरस की वजह से एयरलाइन कंपनियां भी डरी हुई हैं। एयरलाइन कंपनियां बीमार लोगों को फ्लाइट में बैठने की इजाजत नहीं दे रही हैं।

विज्ञापन


इसी तरह का मामला चीन के नाजिंग शहर के एक एयरपोर्ट पर सामने आया। जहां माता-पिता के साथ सफर कर रहे बीमार बच्चों को एयरलाइन ने फ्लाइट में बैठाने से इंकार कर दिया। मजबूरी में परिजनों को बच्चों को हवाई अड्डे पर ही छोड़ना पड़ा। 

बच्चों को एयरपोर्ट पर ही छोड़कर माता-पिता अकेले विमान में सवार हो गए। जिसके बाद काफी हंगामा हुआ। दरअसल, दंपती दो बच्चों के साथ चांगसा शहर जाने के लिए नाजिंग एयरपोर्ट पहुंचा। उनके बेटे को बुखार के कारण फ्लाइट में बैठने की इजाजत नहीं दी गई। 
विज्ञापन


बच्चों के परिजनों ने डिपार्चर गेट ब्लॉक कर दिया और बच्चों को साथ ले जाने पर अड़े रहे। इस बीच पुलिस बीच-बचाव करने आई और माता-पिता बच्चों को वहीं छोड़कर जहाज में बैठ गए जिससे एयरपोर्ट पर मौजूद कर्मचारी और यात्री भी हैरान रह गए।

हालांकि, कुछ समय बाद एयरलाइन कंपनी मान गई और बच्चों को प्लेन के केबिन में बैठने की इजाजत दे दी गई।

Trending Videos
विज्ञापन

चीन ने 13 शहर में लगाया यात्रा प्रतिबंध

चीन ने खतरनाक विषाणु कोरोनावायरस के फैलने की आशंका को देखते हुए और विषाणु पर नियंत्रण करने के मद्देनजर इससे प्रभावित शहर के आसपास मौजूद चार और शहरों में शुक्रवार को यात्रा प्रतिबंध लगा दिया, जिससे यात्रा प्रतिबंध वाले शहरों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है और इसके कारण इन शहरों में रह रही करीब 4.1 करोड़ की आबादी प्रभावित है।

मध्य हुबेई प्रांत में स्थित शियानिंग, शियाओगन, एन्शी और झिजियांग शहरों में अधिकारियों ने बताया कि बस एवं रेलवे स्टेशन समेत सार्वजनिक परिवहन बंद रहेंगे। हुबेई प्रांत में ही इस विषाणु का सबसे पहले पता चला था। नए कोरोनावायरस को फैलने से रोकने के लिए बीते 24 घंटे में हुबेई प्रांत के शहरों पर लगाए गए यात्रा प्रतिबंध में ये नए नाम जुड़ गए हैं। इस विषाणु से 800 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।

26 लोगों की मौत
विषाणु का पता सबसे पहले हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान शहर में चला था, जहां इस महामारी के केंद्र के तौर पर एक सीफूड और पशुओं के बाजार की पहचान हुई थी। विषाणु के संक्रमण से अब तक 26 लोगों की मौत हो चुकी है और सार्स (सीवियर एक्युट रेस्पिरेट्री सिंड्रोम) से मिलते जुलते लक्षण के कारण खतरा बढ़ गया है। सार्स के कारण 2002-2003 में चीन और हांगकांग में करीब 650 लोग मारे गए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें