फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: यूनेस्को ने कहा- 'गलत सूचनाओं की महामारी' पर अंकुश जरूरी, मीडिया को आवश्यक सेवा मानें सरकारें

Wed, 15 Apr 2020 03:35 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड न्यूज, संयुक्त राष्ट्र।
विज्ञापन
यूनेस्को - फोटो : Twitter
विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र ने कोविड-19 को लेकर जारी हो रहीं गलत सूचनाओं को रोकने के लिए सभी सरकारों को समाचार मीडिया को आवश्यक सेवा के तौर पर मान्यता व समर्थन देने को कहा है। संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) में संचार और सूचना संबंधी नीतियों व रणनीतियों के निदेशक गाइ बर्जर ने कहा कि मुश्किल से ही ऐसा कोई इलाका बचा होगा, जहां कोरोना संकट के संबंध में गलत सूचनाएं नहीं पहुंची होंगी। 

विज्ञापन


गलत सूचनाएं कोरोना वायरस की उत्पत्ति से लेकर,  चाव उपाय व इलाज से लेकर सरकारों, कंपनियों, हस्तियों और अन्य द्वारा उठाए जा रहे कदमों तक से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने कहा कि गलत सूचनाएं दुनियाभर में इस हद तक फैल रही हैं कि कुछ समालोचक इसे ‘गलत सूचनाओं की महामारी’ कह रहे हैं।



पत्रकारिता गलत सूचनाओं के खिलाफ एक ताकत
बर्जर ने कहा कि यूनेस्को की दुनियाभर की सरकारों से अपील है कि वे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर प्रतिबंध न लगाएं, जो स्वतंत्र प्रेस की आवश्यक भूमिका को नुकसान पहुंचा सकता है। बल्कि पत्रकारिता को गलत सूचनाओं के खिलाफ एक ताकत के रूप में पहचानें, उस स्थिति में भी जब वह ऐसी प्रमाणित सूचनाएं व राय प्रकाशित-प्रसारित करें जो सत्ता में मौजूद लोगों को नागवार गुजरती हो। सरकारें मीडिया को इस वक्त आवश्यक सेवा के तौर पर पहचानें और समर्थन दें।
विज्ञापन


मुक्त एवं पेशेवर पत्रकारिता जरूरी
बर्जर ने कहा, सरकारों को अफवाहें रोकने के क्रम में ज्यादा पारदर्शी होना चाहिए। साथ ही सूचना के अधिकार, कानून और नीतियों के तहत ज्यादा डाटा सामने रखे। सूचना तक पहुंच इस संकट में बहुत आवश्यक है। हम अधिकारियों को इस बात के लिए रजामंद करने के अपने प्रयासों को तेज कर रहे हैं कि गलत सूचना के खिलाफ जंग में सहयोगी के तौर पर मुक्त एवं पेशेवर पत्रकारिता को होने दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें