फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के लक्षण दिखने से तीन दिन पहले ही संक्रमण फैला सकते हैं मरीज: अध्ययन

Thu, 16 Apr 2020 05:12 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, बीजिंग।
विज्ञापन
मुंबई बांद्रा रेलवे स्टेशन के पास एक पुलिस कर्मी के शरीर पर दवा का छिड़काव करता सफाई कर्मी। - फोटो : PTI
विज्ञापन

कोरोना वायरस के मरीज बीमारी के लक्षण दिखने से दो या तीन दिन पहले ही कई लोगों को संक्रमित कर सकते हैं। एक अध्ययन में यह दावा किया गया है। नेचर मेडिसिन जर्नल में छपे अध्ययन के मुताबिक, लक्षण दिखने के बाद नियंत्रण उपाय करने से इस बीमारी को फैलने से काफी हद तक रोका जा सकता है। हालांकि कई कारक हैं जो इन उपायों को प्रभावित कर सकते हैं।

विज्ञापन


हांगकांग यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं के मुताबिक, अध्ययन में पाया गया कि संक्रमण के संपर्क में आने और लक्षण दिखने के बीच अवधि अगर कम है तो यह लक्षण दिखने से पहले भी संक्रमण फैल सकता है। चीन के गुवांग्झू के अस्पताल में भर्ती 94 मरीजों के वायरल शेडिंग के अस्थायी पैटर्न का आकलन किया गया।

इन मरीजों में गले के स्वैब लेने के बाद दो से तीन दिन बाद कोरोना वायरस के लक्षण दिखाई दिए। अध्ययन के मुताबिक, 414 स्वैब का परीक्षण किया गया, जिसमें पाया गया कि लक्षण की शुरूआत से पहले इन मरीजों में संक्रमण फैलाने का लोड अधिक था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें