फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपबीती: बुखार न खांसी.. फिर भी सूंघने और स्वाद की क्षमता हुई खराब

Thu, 30 Apr 2020 07:27 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, लंदन।
विज्ञापन
क्रिस्टिन एडकिन
विज्ञापन

मैं क्रिस्टिन एडकिन (24) ब्रिटेन के एनएचएस की एम्बुलेंस में काम करती हूं। मरीजों की सेवा में लगी थी। अचानक  सिर में असहनीय दर्द शुरू हुआ। थोड़ी देर बाद वो दर्द आंखों में पहुंच गया था। मुझे लगा अधिक काम और थकावट से ऐसा हो रहा होगा।

विज्ञापन


मरीजों को एम्बुलेंस में चढ़ातेे या उतारते समय पीठ में तेज दर्द होता था जो सामान्य नहीं था। मुझे शंका थी कि वायरस जकड़ रहा है। लेकिन तीन दिन बाद भी मुझे न बुखार हुआ न खांसी, लेकिन सिर दर्द बढ़ गया। बिस्तर से नहीं उठ पा रही थी। लग रहा था कि कोरोना ने जकड़ लिया है। भयानक दर्द और सांस लेने में तकलीफ होने लगी थी। 

लहसुन, दालचीनी बेस्वाद
मैंने फ्लोर क्लीनर से पूरा फर्श डिसइन्फेक्ट किया लेकिन अहसास हुआ कि मैं कुछ सूंघ नहीं पा रही हूं। खांसी शुरू हुई। दालचीनी और लहसुन खाए, पर मुझे स्वाद का पता नहीं चला।
विज्ञापन


घर पर ही दवा ली
मैं ठीक होकर काम पर आ चुकी हूं। बुखार और खांसी न हो लेकिन सूंघने और स्वाद लेने की क्षमता कम हो रही है या नहीं ले पा रहे हैं तो सतर्क हो जाएं क्योंकि ऐसा वायरस के अटैक के कारण ही होता है। घर पर रही और डॉक्टरी सलाह पर नियमित दवा लेती रही और आज मैं पूरी तरह ठीक हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें