ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन ने चेतावनी दी है, खराब हालात में टीका आने में एक साल लग सकता है और हो सकता है कि इसका कोई टीका मिल ही नहीं पाए। कोरोना की वैक्सीन मिलने की गारंटी नहीं है।
इन हालात के बीच भी ब्रिटेन के पीएम ने 50 पन्नों के दिशा निर्देश देते हुए लॉकडाउन में ढील के उपाय बताए, ताकि अर्थव्यवस्था को खोला जा सके। ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने कहा कि हो सकता है कि हमें इस बीमारी के साथ लंबे वक्त तक रहना पड़े।