फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: कोविड-19 के टीकों की जमाखोरी और गुप्त समझौतों की एंटोनियो गुटेरस ने की निंदा

Sat, 13 Mar 2021 01:49 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरस - फोटो : social media
विज्ञापन

विश्व में जहां संक्रमितों की संख्या 11.92 करोड़ पार हो गई है वहीं मृतक संख्या भी 26.43 से अधिक हो चुकी है। इस बीच, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरस ने कोविड-19 के टीकों की जमाखोरी के साथ ही टीका निर्माताओं के साथ गुप्त समझौते की घटनाओं की निंदा की है।

विज्ञापन


विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा कोविड-19 को वैश्विक महामारी घोषित करने के एक साल पूरे होने पर गुटेरस ने कहा कि वैश्विक टीकाकरण अभियान हमारे समय की सबसे बड़ी नैतिक परीक्षा है। उन्होंने कहा कि सभी लोगों का टीकाकरण हो यह सुनिश्चित करने लिए विश्व अर्थव्यवस्था की बहाली और समाज को लॉकडाउन करने की बजाए वायरस को लॉकडाउन करना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि विश्व में कम आय वाले ऐसे कई देश हैं, जिन्हें टीके की एक भी खुराक नहीं मिल पाई है। टीकों का उत्पादन और उनकी सब तक पहुंच का अर्थ है कि दुनिया भर में इनका उत्पादन दोगुना किया जाए। महासचिव ने स्वास्थ्य कर्मियों और अग्रिम मोर्चे पर तैनात अन्य कर्मियों की सराहना भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें