फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: विश्व में संक्रमितों की संख्या 3.92 करोड़ के पार, 11.04 लाख से ज्यादा गवां चुके जान

Sat, 17 Oct 2020 01:53 AM IST
Kuldeep Singh वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विश्व में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3.92 करोड़ के पार हो चुकी है जबकि अब तक 11.04 लाख लोग जान गंवा चुके हैं। हालांकि कुल 2.94 करोड़ लोग अब तक इस संक्रमण से ठीक भी हो चुके हैं। इस बीच, चीन में अस्पताल को सही तरह संक्रमण से मुक्त नहीं करने के कारण कोविड-19 की दूसरी लहर में तेजी से मामले बढ़ने का मामला सामने आया है। 

विज्ञापन


चीन में स्थानीय स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी मा लिक्सिन ने बताया है कि चिंगदाओ शहर के चेस्ट अस्पताल को संक्रमण से पूरी तरह मुक्त नहीं करने की वजह से कोरोना के मामले बढ़े। उन्होंने बताया कि चिंगदाओ चेस्ट अस्पताल के सीटी कक्ष को सही ढंग से संक्रमण मुक्त नहीं करने के चलते महामारी का तेजी से प्रसार हुआ। हालांकि उन्होंने सामुदायिक प्रसार होने से इनकार किया है।
ब्राजील : मृतक संख्या 1.52 लाख पार
ब्राजील में पिछले 24 घंटों में कोरोना से 713 मौतें दर्ज की गईं, जिससे मृतकों की कुल संख्या 1.52 लाख से ज्यादा हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को बताया कि पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 28,523 नए मामले सामने आए हैं, जिससे कुल संक्रमितों की संख्या 51.69 लाख को पार कर गई है।
विज्ञापन


अर्जेंटीना : एक दिन में 17,096 नए मामले
अर्जेंटीना में बीते 24 घंटे में 17,096 नए मामले सामने आए हैं। अब यहां संक्रमितों का आंकड़ा 9.49 लाख पार हो गया है। देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पिछले 24 घंटों में देश के भीतर 421 लोगों की मौत के साथ मृतकों का आंकड़ा भी 25,000 से ज्यादा हो चुका है। देश में कोरोना वायरस से उबरने वाले रोगियों की संख्या 7.64 लाख से ज्यादा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें