फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का कहर: डेल्टा वैरिएंट की जद में चीन, सिडनी में सेना की तैनाती

Sat, 31 Jul 2021 06:41 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला रिसर्च डेस्क, नई दिल्ली।

सार

  • दुनिया के कई देश फिर कोरोना की चपेट में आए
  • मनीला में 6 से 20 अगस्त तक बंदी, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन अब कोरोना के डेल्टा वैरिएंट की जद में आ गया है। चीन के नेशनल हेल्थ कमिशन ने बताया है कि चीन में बीते 24 घंटे में संक्रमण के 64 मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन


इससे एक दिन पहले ये आंकड़ा 49 था। चीन के स्वास्थ्य आयोग ने बताया कि नए मिले 21 मरीज स्थानीय हैं और अधिकतर जिंगासु प्रांत के रहने वाले हैं। जिंगासु प्रांत की राजधानी नानजिंग में डेल्टा वैरिएंट का प्रकोप अधिक है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि संक्रमण अंतरराष्ट्रीय विमानों की सफाई करने वाले कर्मचारियों से फैला है। इसे देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने एयरपोर्ट को बंद कर दिया है। इसके साथ ही पूरे शहर में जांच अभियान को तेज कर दिया है।
विज्ञापन


डेल्टा के खौफ से बंद रहेगा मनीला
फिलीपींस के राष्ट्रपति रोड्रिगो दुत्रेत्रे ने राजधानी मनीला में डेल्टा के बढ़ते मामलों को देख लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है। डेल्टा के खौफ में मनिला 6 से 20 अगस्त तक पूरी तरह बंद रहेगा। सरकार ने भारत, इंडोनेशिया, थाईलैंड और यूएई से 15 अगस्त तक विमान सेवा पर भी रोक लगा दी है।

संक्रमितों के घरों पर सेना की नजर
सिडनी में डेल्टा वैरिएंट के आक्रामक रूप को देख सरकार ने लॉकडाउन के बाद भी सेना की तैनाती का फैसला किया है। 50 लाख की आबादी वाले शहर में  लॉकडाउन के लिए सेना के 300 जवानों को मोर्चे पर लगाया गया है। इसके साथ ही सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्रों में कोरोना जांच को अनिवार्य कर दिया गया है।

मलयेशिया में हालात भयावाह...
कोरोना के कारण मलयेशिया में हालात भयावह हो चुके हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को प्रति दस लाख लोगों में 484 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। जानकारों का कहना है कि वायरस इसी तरह लोगों को अपनी चपेट में लेगा तो मौतों का ग्राफ बढ़ जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें