फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेल्जियम के फाइजर फ्लांट में कोरोना वैक्सीन का उत्पादन शुरू

Mon, 19 Oct 2020 01:03 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्रुसेल्स
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

कोरोना महामारी से जूझ रही दुनिया के लिए अच्छी खबर है। यूरोपीय देश बेल्जियम में कोरोना वैक्सीन का उत्पादन शुरू हो गया है। दिग्गज दवा निर्माता कंपनी फाइजर ने संभावित कोरोना वैक्सीन के लाखों डोज का उत्पादन बेल्जियम के अपने प्लांट में शुरू कर दी है।

विज्ञापन


अमेरिकी कंपनी फाइजर का मानना है कि वह इस साल के अंत तक 10 करोड़ डोज तैयार कर लेगी। हर मरीज को वैक्सीन के दो डोज दिए जाएंगे। फाइजर जर्मनी की बायोटेक के साथ मिलकर कोरोना वैक्सीन के लिए 44 हजार लोगों पर ट्रायल कर रही है।


कंपनी के ब्रिटेन के सबसे बड़े अधिकारी बेन ऑसबर्न ने कहा, वैक्सीन की शीशियों को प्रोडक्शन लाइन पर आते देखते हुए काफी खुशी हो रही है। हमारे इस प्रयास को एक उत्पाद की शक्ल मिलते देख मेरे चेहरे पर मुस्कान आ गई है।
विज्ञापन


अगले महीने नवंबर में अमेरिका में वैक्सीन की आपातकालीन मंजूरी के लिए आवेदन करेंगे। इससे फाइजर वैक्सीन को लांच करने की रेस में सबसे आगे हो जाएगी।

ब्रिटेन के उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी जोनाथन वान टैम ने पिछले सप्ताह सांसदों से कहा था कि ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा तैयार की जा रही वैक्सीन तीसरे चरण में है और उसके दिसंबर में आने की संभावना है। हम अब वैक्सीन से ज्यादा दूर नहीं हैं और ये कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि क्रिसमस के तुरंत बाद वैक्सीन आ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें