फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीन: अमेरिका में बूस्टर डोज की तैयारी, 20 करोड़ टीके खरीदे

Fri, 18 Jun 2021 06:30 AM IST
Kuldeep Singh न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन

सार

  • माडर्ना से अब तक अमेरिकी सरकार ने कुल 50 करोड़ डोज का करार कर लिया है
  • अगर एफडीए 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को टीका लगाने की मंजूरी देता है तो इसी खेप का इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन
Vaccine Company Moderna - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका ने देश में वायरस के अल्फा और डेल्टा स्वरूप के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए बूस्टर डोज की तैयारी कर ली है। इसके लिए मॉडर्ना टीके की 20 करोड़ डोज खरीदने का फैसला किया है।

विज्ञापन


अमेरिका को लगता है कि महामारी का दौर इसी तरह रहा तो टीका लगवा चुके लोगों को बूस्टर डोज की जरूरत पड़ सकती है। अमेरिका ने 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को भी टीका लगाने की बात को ध्यान में रखकर का फार्मा कंपनी मॉडर्ना से ये करार किया है। सरकार का मानना है कि अगर एफडीए 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को टीका लगाने की मंजूरी देता है तो इसे ही खेप को इस्तेमाल किया जाएगा।

अब तक कुल 50 करोड़ डोज का करार 
अमेरिकी सरकार से करार के बाद बुधवार को मॉडर्ना ने कहा कि उसे उम्मीद है कि टीके की 11 करोड़ डोज इस साल की आखिरी तिमाही में देगा। बाकी डोज वर्ष 2022 की पहली तिमाही में दे देगा। माडर्ना से अब तक अमेरिकी सरकार ने कुल 50 करोड़ डोज का करार कर लिया है।
विज्ञापन


विशेषज्ञों को संशय 
सरकार भले ही बूस्टर डोज की तैयारी कर रही हो लेकिन विशेषज्ञों को बूस्टर डोज पर अभी संशय बरकरार है। उनका कहना है कि बूस्टर डोज की जरूरत कब होगी और क्या ये जरूरी है इस पर अभी स्थिति  स्पष्ट नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें