विश्व में संक्रमितों की संख्या जहां 11.05 करोड़ पार हो गई है वहीं मृतक संख्या भी 24.42 लाख से अधिक हो चुकी है। इस बीच, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरस ने कोविड-19 रोधी टीके के अनुचित वितरण की तीखी आलोचना की है।
उन्होंने टीके के उचित वितरण के लिए तत्काल वैश्विक टीकाकरण योजना लाने की जरूरत बताई जिसमें वैज्ञानिक, टीका निर्माता और प्रयास को वित्तपोषित करने वाले शामिल हों। महासचिव ने जी-20 की प्रमुख आर्थिक शक्तियों से योजना को स्थापित करने और इसके कार्यान्वयन तथा वित्तपोषण को समन्वित करने के लिए एक आपातकालीन कार्य बल की स्थापना करने का आव्हान किया।