फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूस में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 19768 नए केस, 389 लोगों की हुई मौत 

Thu, 05 Nov 2020 03:57 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, मॉस्को
विज्ञापन
कोरोना वायरस - सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

दुनिया में बुधवार को कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 4.79 करोड़ पार कर गया, जबकि मृतकों की संख्या 12.22 लाख से ज्यादा हो गई। संक्रमण की चपेट में आए 3.44 करोड़ लोग ठीक भी हुए है। विश्व में 1.23 करोड़ सक्रिय मामले हैं, जिनमें 88,339 मरीजों की हालत गंभीर है।

विज्ञापन


इस बीच, रूस में संक्रमण के नए मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। बुधवार को बीते 24 घंटे में यहां 19,786 नए मामले सामने आए, जो एक दिन में सर्वाधिक है। इस दौरान 389 लोगों की मौत भी हुई। इससे पहले मंगलवार को देश में 18,648 नए मामले सामने आए थे। 

थाईलैंड पहुंचे हंगरी के विदेश मंत्री कोरोना संक्रमित
थाईलैंड के आधिकारिक दौरे पर पहुंचे हंगरी के विदेश मंत्री पीटर सिजार्टो कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। थाईलैंड के स्वास्थ्य मंत्री अनुतिन चार्नविराकुल ने बताया कि राजधानी बैंकॉक पहुंचने पर पीटर और 12 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्यों की कोरोना जांच की गई।
विज्ञापन


जांच रिपोर्ट में सिर्फ हंगरी के विदेश मंत्री पीटर पॉजिटिव पाए गए, बाकी अन्य लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। पीटर को अस्पताल में भर्ती किया गया है। उन्हें विशेष विमान से वापस हंगरी भेजा जाएगा।

फिलीपींस में 987 नए मरीज मिले
मनीला। फिलीपींस में कोरोना के 789 नए मरीज मिले, जो बीते 16 सप्ताह में सबसे कम है। इसके साथ संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 3,88,137 हो गया। यहां 7367 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।

जर्मनी में संक्रमण के 17,214 केस
यूरोपीय देश जर्मनी में संक्रमण के मामलों में तेजी आ रही है। बुधवार को बीते 24 घंटे में 17,214 लोग संक्रमित पाए गए।

यूक्रेन में 9524 मामले रिपोर्ट हुए
यूक्रेन में कोरोना के 9524 नए केस रिपोर्ट हुए। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, एक दिन पहले मंगलवार को यहां 8899 केस सामने आए थे। देश में संक्रमण का आंकड़ा बढ़कर 4,20,617 हो गया है।

बुल्गारिया में सर्वाधिक 4041 केस
बुल्गारिया में 4041 संक्रमण के मामले रिपोर्ट हुए, जो एक दिन में अब तक सर्वाधिक है। 70 लाख की आबादी वाले इस देश में कोरोना के 60,537 मामले सामने आए हैं। जबकि 1412 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।

चेक गणराज्य में 259 की मौत
चेक गणराज्य में कोरोना के 12,088 नए मरीज मिले। बीते 24 घंटे में 259 लोगों की कोरोना से मौत हो गई। एक करोड़ 70 लाख की आबादी वाले इस यूरोपीय देश में 3,62,985 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, 3913 मरीजों की जान गंवानी पड़ी है। 
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें