फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी कोरोना पॉजिटिव, बाइडन की रिपोर्ट निगेटिव आई

Wed, 23 Mar 2022 01:16 AM IST
देव कश्यप एएनआई, वाशिंगटन

सार

जेन साकी ने अपने बयान में कहा कि "वैक्सीन के लिए धन्यवाद, मैंने केवल हल्के लक्षणों का अनुभव किया है।" साकी ने कहा कि वह यूरोपीय देशों की यात्रा पर बाइडन के साथ शामिल नहीं होंगी।
विज्ञापन
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी कोरोना पॉजिटिव। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने मंगलवार को घोषणा की कि वह कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। जेन साकी के कोविड-19 पॉजिटिव होने की खबर राष्ट्रपति जो बाइडन के ब्रसेल्स और वारसॉ की अपनी यात्रा के लिए प्रस्थान करने से कुछ घंटे पहले आई है।

विज्ञापन


 

साकी ने कहा कि सोमवार को राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ उन्होंने दो बैठकें की थीं, लेकिन इस दौरान उन्होंने सामाजिक दूरी का ख्याल रखा था। इसलिए बाइडन को उनके "निकट संपर्क नहीं माना जा सकता है।" साकी ने कहा कि बाइडन ने भी अपना कोरोना टेस्ट करवाया था, उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। 

साकी ने अपने बयान में कहा, "वैक्सीन के लिए धन्यवाद, मैंने केवल हल्के लक्षणों का अनुभव किया है।" साकी ने कहा कि वह यूरोपीय देशों की यात्रा पर बाइडन के साथ शामिल नहीं होंगी। साकी ने बताया कि बाइडन यूरोपीय देशों की यात्रा के दौरान नाटो नेताओं के साथ मिलेंगे क्योंकि यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के मद्देनजर पश्चिम ने अमेरिका के साथ सहयोग जारी रखा है।

साकी के कोविड-19 पॉजिटिव होने की पुष्टि पोलीमरेज चेन रिएक्शन (पीसीआर) परीक्षण द्वारा की गई है। यह परीक्षण कोरोना वायरस का पता लगाने के लिए "गोल्ड स्टैंडर्ड" माना जाता है।

उन्होंने कहा, "मैं फिलहाल घर से काम करूंगी और पांच दिन की आइसोलेशन अवधि को पूरा करूंगी। इसके बाद कोविड-19 के निगेटिव रिपोर्ट आने पर व्यक्तिगत रूप से काम पर लौटने की योजना बना रही हूं।"

विज्ञापन


जेन साकी इससे पहले बीते साल 31 अक्तूबर को भी कोविड-19 पॉजिटिव पाई गई थीं। व्हाइट हाउस ने संकेत देने की कोशिश की है कि अमेरिका महामारी में एक नए दौर में प्रवेश कर रहा है। पिछले हफ्ते, बाइडन ने ब्राउन यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के डीन डॉ आशीष झा को देश की महामारी प्रतिक्रिया के अगले नेता के रूप में नामित किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें