फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना महामारी: अमेरिका में टीका लगवाने वाले बच्चों में हृदय संबंधी तकलीफ, सीडीसी ने शुरू की जांच

Wed, 26 May 2021 07:44 AM IST
Kuldeep Singh न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

कोरोना महामारी को मात देने के लिए अमेरिका में 12 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों को टीका लगाने के फैसले ने मुश्किल खड़ी कर दी है। टीका लगने के बाद कुछ बच्चों को हृदय संबंधी तकलीफ सामने आने के बाद अमेरिकी स्वास्थ्य एजेंसी सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन (सीडीसी) ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जो भी मामले सामने आए हैं उनका टीके से कोई संबंध नहीं : सीडीसी 
सीडीसी के वैक्सीन सेफ्टी ग्रुप का कहना है कि ऐसे बहुत कम मामले सामने आए हैं। उसे उम्मीद है कि जो भी मामले सामने आए हैं। उनका टीके से कोई संबंध नहीं है। बच्चों में जो तकलीफ देखी गई है उसे मायोकार्डिटिस कहते हैं। इसमें हृदय की मांसपेशियों में सूजन आती है जो कई तरह के संक्रमण के कारण भी संभव हैं।

सीडीसी ने शुरू की जांच, लेकिन किशोरों का टीकाकरण चलेगा, प्रति एक लाख पर हर साल 20 लोगों में मायोकार्डिटिस के लक्षण
न्यूयॉर्क के वेलव्यू हॉस्पिटल सेंटर के सेलिन गाउंडर का कहना है कि यह बस एक संयोग है कि टीके के बाद कुछ बच्चों में हृदय संबंधी तकलीफ देखने को मिली है। टीका बहुत से बच्चों को लग रहा है लेकिन कुछ चुनिंदा बच्चों में ऐसी तकलीफ देखने को मिली है। यह मात्र एक संयोग है लेकिन इसकी विस्तृत जांच जरूरी है। 
विज्ञापन


दूसरी डोज के बाद दिखी तकलीफ
सीडीसी के अनुसार, किशोरों और युवाओं को टीके की दूसरी डोज लगने के 4 दिन बाद इस तरह के मामले सामने आए हैं। फाइजर और मॉडर्ना का टीका लगने के बाद इस तरह के मामले रिपोर्ट हुए हैं। हैरानी की बात यह है कि लड़कियों की तुलना में लड़कों में तकलीफ ज्यादा देखने को मिली है। राहत ये है कि तकलीफ बहुत हल्की देखी गई है। सीडीसी ने कहा है कि इसके बावजूद युवाओं का टीकाकरण जारी रहेगा। 

वयस्कों की तुलना में बच्चे बेहतर
अमेरिका में 13 मई तक 39 लाख बच्चे कोरोना की चपेट में आए हैं। 16 हजार बच्चों को अस्पताल में जाना पड़ा है। यह संख्या फ्लू की चपेट में आकर अस्पताल जाने वाले बच्चों से भी अधिक है। अमेरिकन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स के अनुसार, अमेरिका में कोरोना से 300 बच्चों की मौत हुई है। हालांकि वयस्कों की तुलना में बच्चों की स्थिति बेहतर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें