फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona : ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की हालत स्थिर, इलाज का हो रहा है असर

Wed, 08 Apr 2020 09:33 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, लंदन
विज्ञापन
ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

कोरोना वायरस से संक्रमित ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की हालत लगातार दूसरी रात भी लंदन के एक अस्पताल के आईसीयू में बिताने के बाद स्थिर है। जानकारी के मुताबिक उन पर इलाज का असर हो रहा है। डाउनिंग स्ट्रीट ने बुधवार को अपनी ताजा स्वास्थ्य जानकारी में यह बताया।

विज्ञापन


बयान में दोहराया गया कि जॉनसन प्रसन्नचित्त हैं। यह भी संकेत दिया गया कि वह सक्रियता से काम नहीं कर रहे हैं, लेकिन अपने मंत्रियों और अधिकारियों से लगातार संपर्क में हैं। डाउनिंग स्ट्रीट के एक प्रवक्ता ने कहा, 'प्रधानमंत्री की हालत स्थिर है और उन पर इलाज का असर हो रहा है।'

प्रवक्ता के अनुसार, ‘सेंट थॉमस अस्पताल के आईसीयू में उनका इलाज चल रहा है। वह प्रसन्नचित्त हैं।’ ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री एडवर्ड अरगर ने बुधवार की सुबह कहा था, 'वह ठीक हैं, स्थिर हैं और प्रसन्नचित्त हैं।' ताजा आंकड़ों के अनुसार जॉनसन का 'स्टैंडर्ड ऑक्सीजन उपचार' हो रहा है और वह बिना किसी मदद के सांस ले रहे हैं।
विज्ञापन


जॉनसन की, कामकाज में मदद कर रहे ब्रिटेन के विदेश मंत्री डॉमिनिक राब ने मंगलवार को प्रधानमंत्री को योद्धा कहा। राब ने कहा, वह वापस लौटेंगे और जल्द ही इस संकट में हमारा नेतृत्व करेंगे। उन्होंने कहा, वह न केवल हमारे बॉस हैं, बल्कि वह हमारे सहकर्मी भी हैं और हमारे दोस्त भी हैं। हमारी प्रार्थनाएं प्रधानमंत्री और उनके परिवार के साथ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें