फायर ब्रिगेड और इमरजेंसी टीम अलर्ट पर
स्थानीय प्रशासन ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए अतिरिक्त दमकल गाड़ियां भेजी गई हैं। अधिकारियों ने कहा कि सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल सक्रिय कर दिए गए हैं और फिलहाल आग के कारणों की जांच की जा रही है। संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन फ्रेमवर्क सचिवालय ने तुरंत अलर्ट जारी करते हुए सभी लोगों को स्थल खाली करने का निर्देश दिया। संदेश में कहा गया ध्यान दें: जोन बी में आग की घटना हुई है। कृपया तुरंत स्थल खाली करें। आगे की जानकारी जल्द दी जाएगी।
ये भी पढ़ें:- US-India: 'आतंकी नेटवर्क को खत्म करने के लिए साथ कर रहे काम', अनमोल बिश्नोई की गिरफ्तारी पर बोला अमेरिका
एक यूएन सुरक्षा अधिकारी के मुताबिक, आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन सुरक्षा जांच के कारण अभी किसी को अंदर जाने की अनुमति नहीं है। उन्होंने बताया कि स्थिति का पूरा आकलन किया जा रहा है और सभी 13 घायलों को मौके पर ही धुएं से प्रभावित होने पर इलाज दिया गया और उनकी हालत पर नजर रखी जा रही है। इस सम्मेलन में 190 से अधिक देशों के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। COP30 जलवायु सम्मेलन अमेजन क्षेत्र के बेलेम शहर में 10 नवंबर से 21 नवंबर तक आयोजित किया जा रहा है।