सऊद ने विदेश मंत्री की भूमिका संभालने के बाद अपने गृहनगर कंचनपुर की अपनी पहली यात्रा पर बोलते हुए कहा कि वह उत्तराखंड के पर्यटकों को नेपाल के सुदूर पश्चिमी प्रांत का दौरा करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए यह कदम उठाएंगे।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
नेपाल के विदेश मंत्री एनपी सऊद ने मानसखंड सर्किट बनाने की योजना की घोषणा की है। यह भारत के उत्तराखंड को नेपाल के सुदूर पश्चिमी प्रांतों से जोड़ेगा।
विज्ञापन
सऊद ने विदेश मंत्री की भूमिका संभालने के बाद अपने गृहनगर कंचनपुर की अपनी पहली यात्रा पर बोलते हुए कहा कि वह उत्तराखंड के पर्यटकों को नेपाल के सुदूर पश्चिमी प्रांत का दौरा करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए यह कदम उठाएंगे। चीन से तनाव को देखते हुए सीमा पर संपर्क बढ़ाने के प्रयास को अहम माना जा रहा है। नेपाल के विदेश मंत्री ने कहा कि उन्होंने एक प्रस्ताव तैयार करने का अनुरोध किया है जिसमें बताया जाएगा कि दोनों देशों के बीच धार्मिक स्थलों को कैसे जोड़ा जाए।
प्रधानमंत्री पुष्प दहल प्रचंड की आगामी यात्रा के दौरान इसे भारत के सामने पेश करने की योजना है। सऊद ने धार्मिक और पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए भारत में दादेलधुरा और पूर्णागिरी में परशुराम को जोड़ने के लिए एक पुल की जरूरत पर भी बल दिया। एजेंसी