इस अध्ययन में कहा गया है कि जनसंख्या वृद्धि के इतर इस सदी के अंत तक लंबे इंसानों की आवश्यक्ता को पूरा करने के लिए दुनियाभर में अतिरिक्त भोजन की जरूरत पड़ेगी। जो 2010 में भारत और नाइजीरिया की संयुक्त कैलोरी जरूरत से भी कहीं ज्यादा होगा। इसमें बढ़ोतरी से सब-सहारन अफ्रीकी देश अधिक प्रभावित होंगे जो पहले से ही अधिक जनसंख्या के चलते कैलोरी की पूर्ति के लिए जूझ रहे हैं।
ब्रिटेन से लेकर मैक्सिको में बढ़ी लोगों की लंबाई
ब्रिटेन में पुरुष और महिलाओं की लंबाई में पिछली सदी में 11 सेमी की बढ़ोतरी हुई है। अभी एक पुरुष की औसत लंबाई 178 सेमी और महिलाओं की 161 सेमी है। इसी तरह मैक्सिको अमेरिका के बाद दुनिया का दूसरा सबसे अधिक बॉडी मास इंडेक्स वाला देश है। 1980 के दशक तक मैक्सिको में कुपोषण सबसे बड़ी समस्या थी। 2010 में दस में से सात मैक्सिको के नागरिक ओवरवेट हो गए जिसमें तीसरा व्यक्ति मोटापे की श्रेणी में आ गया।