फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांगो में बड़ा नाव हादसा: लेक किवु में 50 से ज्यादा लोगों को ले जा रही नाव पलटी, 12 की मौत; कई लापता

Sun, 27 Sep 2026 03:28 PM IST
शिवम गर्ग वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बुकावु (कांगो)

सार

पूर्वी कांगो की लेक किवु में 50 से अधिक लोगों को ले जा रही एक नाव पलट गई। हादसे में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग लापता हैं। करीब 15 लोगों को बचाया गया है।
विज्ञापन
नाव पलटी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : डेमो पिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वी कांगो में रविवार को बड़ा नाव हादसा हुआ। अधिकारियों के मुताबिक, लेक किवु में व्यापारियों को लेकर जा रही एक नाव शनिवार रात पलट गई। हादसे में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन


50 से ज्यादा लोग थे सवार
किस्केहे गांव के प्रमुख फेलिक्स हाबिरागी के अनुसार, नाव में 50 से अधिक लोग सवार थे। यह हादसा दक्षिण किवु प्रांत के इदज्वी क्षेत्र में हुआ। हादसे के बाद इलाके में राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया। स्थानीय अधिकारी ने बताया कि हादसे के बाद करीब 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। हालांकि, बड़ी संख्या में लोगों के लापता होने के कारण मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

हादसे की वजह अभी साफ नहीं
अधिकारियों ने बताया कि नाव आखिर किस वजह से पलटी, इसकी तत्काल जानकारी नहीं मिल सकी है। हादसे की जांच की जा रही है। लेक किवु में इससे पहले भी नाव दुर्घटनाएं सामने आती रही हैं, जिनमें अधिक भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े सवाल उठते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खबर अपडेट हो रही है...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें