फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Iran-Israel Row: तनातनी के बीच ईरान ने किस जहाज को कब्जे में लिया, वह किसका और उस पर कितने लोग? जानें सब कुछ

Sat, 13 Apr 2024 08:26 PM IST
मिथिलेश नौटियाल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान

सार

ईरान द्वारा इस्राइली अरबपति इयाल ओफर के जहाज पर कब्जा किया गया है। जहाज में 17 भारतीय मौजूद हैं। हम आपको इस जहाज के बारे में पूरी जानकारी दे रहे हैं। 

विज्ञापन
एमएससी एरीज कंटेनर जहाज - फोटो : @marinetraffic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईरानी सेना ने इस्राइली अरबपति इयाल ओफर के मालवाहक जहाज पर कब्जा किया है। यह जहाज भारत की ओर आ रहा था और इसमें 17 भारतीय मौजूद हैं। भारत द्वारा इस बारे में लगातार ईरान से संपर्क किया जा रहा है। हम आपको इस जहाज के बारे में पूरी जानकारी दे रहे हैं।  

विज्ञापन


मालवाहक जहाज का नाम एमएससी एरीज़ 
इस्राइली अरबपति इयाल ओफर के इस मालवाहक जहाज का नाम एएससी एरीज है। आखिरी बार इस जहाज को शुक्रवार को दुबई से होर्मुज की तरफ जाते हुए देखा गया था। बताया गया है कि जहाज ने अपना ट्रैकिंग डेटा बंद किया हुआ था। दरअसल इस्राइल के जहाजों द्वारा इस क्षेत्र से गुजरते समय अक्सर ट्रैकिंग डेटा बंद कर दिया जाता है।

फारस की खाड़ी में स्थित है जहाज 
ईरानी सेना होर्मुज जलडमरूमध्य के पास यह कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि यह जहाज अभी फारस की खाड़ी में मौजूद है। एमएससी एरीज पर पुर्तगाल का झंडा लगा हुआ है। इसमें कुल मिलाकर 25 क्रू मेंबर मौजूद हैं, जिनमें 17 भारतीय हैं। जहाज की आखिरी लोकेशन ओमान की खाड़ी में 21 घंटे 15 मिनट पहले मिली थी। 
विज्ञापन


कहां से कहां जा रहा था जहाज? 
यह मालवाहक जहाज यूएई के खलीफा बंदरगाह से पश्चिमी भारत के नाह्वा शेवा बंदरगाह की तरफ आ रहा था। नाह्वा शेवा बंदरगाह को जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह के नाम से भी जाना जाता है। यह बंदरगाह मुंद्रा बंदरगाह के बाद भारत का दूसरा सबसे बड़ा कंटेनर बंदरगाह है। खलीफा बंदरगाह की बात करें तो यह संयुक्त अरब अमीरात में अरब की खाड़ी में स्थित है। इस बंदरगाह को हलीफा, मीना खलीफा के नाम से भी जाना जाता है।

जहाज के बारे में जानकारी 
एमएससी एरीज  जहाज कार्गो हेजार्ड ए कैटेगरी का मालवाहक जहाज है। इसकी लंबाई 366 मीटर और चौड़ाई 51.11 मीटर है। जानकारी के मुताबिक एमएससी एरीज 15.5 नॉटिकल मील की रफ्तार से चल रहा था।  
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें